Posted inCricket

वीरेंद्र सहवाग का नया बयान : राहुल द्रविड़ की एक डांट ने धोनी को बनाया महान क्रिकेटर

भारतीय टीम के पूर्व सलामी बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग का मानना है कि राहुल द्रविड़ से पड़ी फटकार ने बल्लेबाजी को लेकर महेंद्र सिंह धोनी का नजरिया बदल दिया। राहुल द्रविड़ की कप्तानी (2006-07) के बीच ही धोनी एक बड़े हिटर से मैच-फिनिशर में तब्दील हुए। महेंद्र सिंह धोनी ने अप्रैल 2005 में पाकिस्तान के खिलाफ 123 गेंद पर 148 रन की पारी खेली थी। इस पारी ने उन्हें अंतरराष्ट्रीय मंच पर पहचान दिलाई थी। उसी साल उन्होंने श्रीलंका के खिलाफ 183 रन बनाए थे। हालांकि कुछ ही साल में धोनी ने अपनी आक्रामकता पर लगाम लगाई और एक कूल फिनिशर के रूप में पहचान बनाई।