Posted inBihar

लालू के लाल कल देश की राजधानी दिल्ली में करेंगे सगाई जानिये कौन बनेगी तेजस्वी की दुल्हनिया

बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री और राष्ट्रीय जनता दल के मुखिया लालू प्रसाद यादव के लाल तेजस्वी यादव बृहस्पतिवार को दिल्ली की राजश्री संग वैवाहिक बंधन में बंध जाएंगे। वैसे तेजस्वी यादव की दुल्हन राजश्री मूलरूप से हरियाणा के रेवाड़ी जिले की रहने वाली हैं। वहीं, तेजस्वी यादव और राजश्री के शादी समारोह को बेहद गोपनीय रखा गया है। इसके साथ ही दिल्ली में हो रही शादी में मेहमानों की संख्या भी सीमित रहेगी। पारिवारिक सूत्रों के मुताबिक, फिलहाल मेहमानों की संख्या को 50 के आसपास बताई जा रही है।