AddText 06 08 09.05.33

बीते कुछ दिनों से बिहार के लगभग सभी जिलों में भीषण गर्मी से लोग काफी परेशान हैं।इसी बीच मानसून की आहट से लोगों को राहत की थोड़ी उम्मीद है। मौसम विभाग ने बिहार के सभी हिस्सों में ग्रीन के साथ-साथ येलो अलर्ट जारी किया है।

Also read: Bihar Weather : बिहार में बदल गया मौसम का मिजाज नहीं हो रही बारिश गर्मी से परेशान है लोग जानिये कब होगी वर्षा?

अब कल यानी नौ जून से बिहार का मौसम बदल जाएगा, इससे लोगों को राहत मिलेगी। खेती-किसानी के लिए भी यह अत्‍यंत लाभदायक होगा। 9 जून, बुधवार से प्रदेश में गरज-चमक और आंधी के साथ बारिश के आसार हैं। हालांकि यह प्री-मानसून की बारिश होगी। मौसम विज्ञान केंद्र ने सभी जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी कर दिया है। मौसम विज्ञानियों के अनुसार नौ जून से प्रदेश के अधिकांश जिलों में गरज के साथ बारिश हो सकती है, ये स्थिति 12 जून तक रहेगी।

Also read: Namo Bharat Train : वन्दे भारत के बाद पेश है नमो भारत ट्रेन 30 मिनट में आपको पंहुचाएगी दिल्ली, 160 KM प्रति घंटे की देती है शानदार स्पीड!

कुछ जिलों में आंधी भी चल सकती है। प्रदेश में सामान्‍य तौर पर 14 जून को मानसून का आगमन होता है। इस बार देश के कई हिस्‍सों में समय से पहले मानसून के आगमन को देखते हुए बिहार में भी इसके एक-दो दिन पहले पहुंचने के आसार हैं। इस बार मानसून के झूमकर बरसने की उम्‍मीद है।

Also read: Bihar Weather: बिहार के इन 19 जिलों के बरसेंगे बदरा, मौसम विभाग ने जारी किया तेज आंधी और भारी बारिश का अलर्ट

वहीं, विभाग ने लोगों से अपील करते हुए कहा है कि मौसम बदलने पर लोग सावधानी बरतें, अपने घरों से बाहर ना निकले साथ ही बिजली के खंभों और पेड़ों से दूरी बनाए रखें.

Also read: Gold Price News : थमने का नाम नहीं ले रहा है सोना का भाव लगातार बढ़ते ही जा रहे है जान लीजिये आज कितना बढ़ा दाम?

सोनू मूल रूप से बिहार के समस्तीपुर जिला के रहने वाले है पिछले 4 साल से डिजिटल पत्रकारिता...