Special Train : दिवाली छठ में यात्रियों के लिए रेलवे ने किया ख़ास इंतजाम के लिए स्पेशल ट्रेन चलाया गया है दरअसल यह ट्रेनें रेलवे आलग-अलग रूटों पर चलाने वाली है और अधिकतर ट्रेन बिहार जायेगी इनमें से जिसमें छठ और दिवाली के मौके पर बिहार जाने वाले लोगों को इससे सुविधा होगी.
वहीं आपको बता दूँ कि रेलवे के अधिसूचना के मुताबिक मुजफ्फरपुर, बरौनी, दरभंगा, जयनगर, सीतामढ़ी, सहरसा स्टेशनों से आनंद विहार और नई दिल्ली के लिए ट्रेन चलाई जायेगी. वहीँ दिवाली और छठ के मौका पर कई स्पेशल ट्रेन चलेगी जो निम्नलिखित है.
गाड़ी संख्या 05219 मुजफ्फरपुर-आनंद विहार स्पेशल ट्रेन जो कि 31.12.2024 तक प्रतिदिन मुजफ्फरपुर से 13.30 बजे खुलकर अगले दिन 06.00 आनंद विहार टर्मिनल पहुंचेगी. वहीँ वापसी में गाड़ी संख्या 05220 आनंद विहार टर्मिनल-मुजफ्फरपुर स्पेशल 01.01.2025 तक प्रतिदिन आनंद विहार टर्मिनल से 08.00 बजे खुलकर अगले दिन 00.45 बजे मुजफ्फरपुर पंहुचेगी.
- गाड़ी संख्या 04057/04058 मुजफ्फरपुर-आनंद विहार-मुजफ्फरपुर स्पेशल-
- गाड़ी संख्या 04021/04022 सीतामढ़ी-आनंद विहार-सीतामढ़ी स्पेशल
- गाड़ी संख्या 04061/04062 बरौनी-आनंद विहार-बरौनी स्पेशल
- गाड़ी संख्या 04031/04032 सहरसा-आनंद विहार-सहरसा स्पेशल
- गाड़ी संख्या 04059/04060 जयनगर-आनंद विहार-जयनगर स्पेशल
- गाड़ी संख्या 04067/04068 दरभंगा-दिल्ली-दरभंगा स्पेशल
- गाड़ी संख्या 04005/04006 जयनगर-दिल्ली-जयनगर स्पेशल
- गाड़ी संख्या 04051/04052 जयनगर-नई दिल्ली-जयनगर स्पेशल
- गाड़ी संख्या 02261/02262 दरभंगा-नई दिल्ली-दरभंगा स्पेशल
- गाड़ी संख्या 04053/04054 बरौनी-नई दिल्ली-बरौनी स्पेशल
- गाड़ी संख्या 02525/02526 कामाख्या-आनंद विहार-कामाख्या स्पेशल
- गाड़ी संख्या 04047/04048 कटिहार-आनंद विहार-कटिहार स्पेशल
- गाड़ी संख्या 05671/05672 गुवाहाटी-आनंद विहार-गुवाहाटी स्पेशल