भारतीय टीम के पूर्व कप्तान ‘कैप्टन कूल’ के नाम से मशहूर महेंद्र सिंह धोनी की गिनती न सिर्फ भारत के बल्कि विश्व के सर्वश्रेष्ठ कप्तानों में की जाती है। धोनी ने क्रिकेट के हर फॉर्मेट में टीम इंडिया को चैम्पियन बनाया। धोनी की कप्तानी में भारतीय टीम ने तीन आईसीसी खिताब जीते(आईसीसी टी-20 वर्ल्ड कप 2007, आईसीसी वर्ल्ड कप 2011,
आईसीसी चैम्पियन्स ट्रॉफी 2013)। इतना ही नहीं धोनी ने अपनी कप्तानी में टीम इंडिया को टेस्ट क्रिकेट में भी नंबर वन बनाया था। धोनी ने अपनी बल्लेबाजी के साथ-साथ कप्तानी के कारण भारतीय टीम को कई हारे मुकाबले जीताए। इसके अलावा माही ने तमाम युवा खिलाड़ियों को मैच विनर बनाया।
धोनी ने भले ही अंतराष्ट्रीय क्रिकेट को अलविदा कह दिया मगर तमाम क्रिकेट लवर्स और खिलाड़ी आज भी उनको उतना ही प्यार करते हैं। भारत के स्टार खिलाड़ी केएल राहुल ने तो यहां तक कह दिया कि वो उनके लिए बिना सोचे गोली खा सकते हैं।
इससे पहले भुवनेश्वर कुमार ने धोनी की खूब तारीफ की थी और उन्हें एक शानदार इंसान कहा था। इसमें कोई शक नहीं है कि धोनी सभी भारतीय के दिलों पर राज करते हैं।

कई खिलाड़ियों के आदर्श हैं महेंद्र सिंह धोनी, इसमें केएल राहुल का नाम भी शामिल है। राहुल ने एक इंटरव्यू में कहा था, जब रांची जैसे छोटे शहर का लड़का टीम इंडिया का कप्तान बना था तो यकीन हो गया था कि वो भी एक दिन टीम इंडिया का हिस्सा बन सकते हैं।
बता दें, धोनी ने अपना आखिरी इंटरनेशनल मैच 2019 वर्ल्ड कप में खेला था। वह मुक़ाबला था वर्ल्ड कप सेमीफ़ाइनल, जिसमें टीम इंडिया को न्यूज़ीलैंड के हाथों हार का सामना करना पड़ा था। पिछले साल 15 अगस्त को धोनी ने अपने रिटायरमेंट की घोषणा की थी। वर्तमान में धोनी आईपीएल खेलते हैं, जिसमें वो चेन्नई सुपरकिंग्स की कप्तानी करते हैं।
वहीं केएल राहुल की बात करें तो वो अभी इंग्लैंड दौरे पर हैं जहां भारतीय टीम इंग्लैंड से साथ 4 अगस्त से शुरू होने वाले पांच मैचों की टेस्ट सीरीज की तैयारियों में जुटी है। राहुल व्हाइट बॉल क्रिकेट यानी टी-20 और वनडे में टीम इंडिया के प्रमुख खिलाड़ी हैं। राहुल आईपीएल में पंजाब किंग्स के कप्तान हैं।