AddText 07 06 08.39.05

: बिहार में मानसून लगातार अपनी स्थिति को बदल रही है। कभी एकाएक आसमान में बादल छा जाते हैं तो कभी भारी बारिश शुरू हो जाती है। बता दे की राज्य में पिछले 24 घंटे के दौरान मानसून की स्थिति सामान्य बनी हुई है। और शुक्रवार को सूबे में एक दो जगहों पर मध्यम बारिश दर्ज हुई। बता दे की सोमवार को भी विभिन्न जिले में बारिश हुई।

Also read: Bihar Weather Update : खुशखबरी बिहार के इन 10 जिला में होगी बारिश, इन 8 जिला में चलेगी लू , जाने पूरी अलर्ट

जिसमें गया में 69 मिमी और पूर्णिया में 45 मिमी बारिश दर्ज की गई। सबसे अधिक बारिश बांका जिले के बेलहर में दर्ज की गई। यहां 24 घंटे में 70 मिमी बारिश हुई। इधर, दक्षिण बिहार में अधिकतम तापमान सामान्य से एक से तीन डिग्री तक अधिक है। जिससे लोगों को गर्मी और उमस महसूस हो रही है।

Also read: बिहार को मिला 2 नए वन्दे भारत की सौगात जान लीजिये क्या होगी रूट, पटना से लखनऊ का ट्रायल कम्प्लीट!

इन जिलों के लिए अलर्ट जारी : मौसम विभाग की माने तो राज्य के पूरे दक्षिण मध्य और दक्षिण पूर्व बिहार के ऊपर संवाहनीय बादल बने हुए हैं। ये बाद कभी-कभी भारी वर्षा के कारक होते हैं। साथ ही वज्रपात और मेघ गर्जन की स्थिति भी इन इलाकों में बन सकती है। मौसम विभाग ने पटना, बेगूसराय, नालंदा, शेखपुरा, नवादा, लखीसराय सहित, दक्षिण पूर्व बिहार में भागलपुर, बांका, जमुई, मुंगेर और खगड़िया के लिए येेलो अलर्ट जारी किया है।

Also read: Railway News : हावड़ा से गांधीधाम और गया से आनंद विहार के लिए चल रही स्पेशल ट्रेन, जान लीजिये टाइम टेबल…

इन जिलों में अगले 24 घंटे में गरज के साथ बारिश के आसार हैं। बता दे की बिहार में मौसम सिस्टम के अनुसार एक अन्य ट्रफ रेखा बिहार से तटीय ओडिशा तक झारखंड होकर जा रहे हैं। इसके प्रभाव से 24 से 48 घंटे में तराई वाले इलाकों में कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा हो सकती है।

सोनू मूल रूप से बिहार के समस्तीपुर जिला के रहने वाले है पिछले 4 साल से डिजिटल पत्रकारिता...