Screenshot 20210615 101721 01

अपनी मौत के एक वर्ष बीत जाने के बावजूद सिने अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत आज भी पूर्णिया जिले के मल्लडीहा गांव की गलियों में जिन्दा है। मल्लडीहा गांव के लोग इस घटना के एक बर्ष बीत जाने के बाद भी अपने हीरो को भूला नहीं पाए हैं। समूचे गांव के लोगों के ना सिर्फ जुबान पर बल्कि लोगों के दिलों में सुशांत सिंह राजपूत अभी भी राज कर रहे हैं।

मल्लडीहा गांव के लोगों ने एक स्वर में कहा कि याद उसे किया जाता है जिसे लोग भूल जाते हैं। सभी ने कहा कि सुशांत आज भी गांव की गलियों में, यहां की फिजाओं में और यहां के लोगों के दिलों में जिंदा है। हालांकि इस मामले के एक वर्ष बीत जाने के बावजूद मौत से पर्दा नहीं उठने का मलाल अभी भी मल्लडीहा गांव के लोगों को है।

सुशांत सिंह राजपूत के दोस्त संतोष कुमार, ललित कुमार, सोनू कुमार, रौशन कुमार,ओंकार सिंह,राजू सिंह आदि ने बताया कि मुंबई के चकाचौंध में रहने के बावजूद उसे किसी प्रकार का घमंड नहीं था। दोस्तों ने बताया की वह जब भी अपने गांव आता था बिषहरी मंदिर और चर्चित बरुनेश्वर मंदिर दर्शन के लिए अवश्य जाता था। उसके दोस्तों ने बताया कि मंदिर पहुंचने के बाद वह सर्वप्रथम माता बिसहरी के आगे अपना मस्तक झुकाते थे। इसके बाद ही वह कोई अन्य काम करता था।

सोनू मूल रूप से बिहार के समस्तीपुर जिला के रहने वाले है पिछले 4 साल से डिजिटल पत्रकारिता...