AddText 05 23 11.40.01

अरब सागर में उठा चक्रवात देश के कई राज्यों में तबाही मचा चुका है। धनबाद समेत झारखंड में इसका कोई खास असर नहीं पड़ा। अब बंगाल की खाड़ी में चक्रवात यास उठ रहा है। इसका हल्का असर झारखंड पर हो सकता है। तेज हवा के चलने और बारिश की संभावना है। इस बीच शुक्रवार की शाम धनबाद शहर समेत झारखंड के उत्तरी छोटानागपुर और संताल परगना के जिलों में बारिश हुई।

Also read: Namo Bharat Train : अब बदले हुए टाइम से चल रही है नमो भारत ट्रेन आम लोगों को मिली राहत जान लीजिये समय-सारणी

माैसम विभाग के अनुसार अभी लगातार बारिश होगी। शनिवार को भी बारिश की संभावना है। इसका कारण अफगानिस्तान में बने पश्चिमी विक्षोभ हैं। अगले दो-तीन दिन तक धनबाद के अलावा रांची, खूंटी, हजारीबाग, रामगढ़, बोकारो, गिरिडीह, कोडरमा, दुमका, गोड्डा, देवघर, दुमका आदि जिलों में मेघ गर्जन से साथ हल्के और मध्यम दर्जे की बारिश होगी। इसके साथ ही वज्रपात का भी खतरा है। 

Also read: बड़ी खबर : Muzaffarpur से Anand Vihar के लिए चलने वाली विशेष ट्रेन को लेकर आया बड़ा अपडेट टिकट लेने से पहले…

बंगाल की खाड़ी में आने वाले चक्रवात (Cyclone Yaas Latest Update) से ओडिशा और पश्चिम बंगाल के तट पर तूफान का खतरा मंडराने लगा है। मौसम विभाग ने 22 मई से बंगाल की खाड़ी में लो प्रेशर जन्म लेने और 24 मई तक उसके साइक्लोन में तब्दील होने का अनुमान जताया है। 26 मई को तूफान के पश्चिम बंगाल और ओडिशा के तट तक पहुंचने की संभावना है।

Also read: Gold Silver Price News : अचानक बदल गया सोना चांदी का भाव.. इतना हुआ कम आगे भी कम होने की उम्मीद….

इस बाबत माैसम विभाग ने अलर्ट जारी कर दिया है। मौसम विभाग के द्वारा यास चक्रवात के लिए जारी स्पेशल रिपोर्ट में बताया गया है कि अंडमान के पास बन रहा कम दवाब का क्षेत्र अब धीरे-धीरे गहरा गया है। इसके आज उत्तर-पश्चिम की तरफ बढ़ने की संभावना है। ये कम दवाब का क्षेत्र 24 मई तक चक्रवात के रूप में बदल जाएगा। इसके साथ ही 26 मई को तटीय क्षेत्र में टकराने की संभावना है। 

Also read: Petrol Diesel Today Price : बिहार से लेकर हरियाणा यूपी दिल्ली तक घट गए पेट्रोल-डीजल के दाम, जानिये कितना सस्ता हुआ तेल…

बारिश के बाद भी तापमान में बहुत गिरावट नहीं है। अभी धनबाद का तापमान 39 से 40 डिग्री के आसपास रहेगा। अभी प्री मॉनसून की शुरूआत नहीं हुई है। लो प्रेशर के कारण ऐसा हो रहा है। इस माैसम के साथ बारिश (Rainfall in Jharkhand) के साथ वज्रपात गिरने की भी संभावना बनी हुई है। शुक्रवार को ही धनबाद के झरिया में वज्रपात गिरने से दो बच्चों की माैत हो गई। 

सोनू मूल रूप से बिहार के समस्तीपुर जिला के रहने वाले है पिछले 4 साल से डिजिटल पत्रकारिता...