भोजपुरी जगत में ‘लुलिया’ के नाम से मशहूर अभिनेत्री निधि झा ने हिन्दू-रीतिरिवाज़ से रचाई शादी

भोजपुरी फिल्म के जाने-माने अभिनेत्री निधि झा उर्फ़ “लुलिया” निधि झा से बहुत कम लोग उन्हें जानते है अधिक लोग उन्हें लुलिया के नाम से जानते है | दरअसल भोजपुरी के सुपरस्टार अभिनेत्री निधि झा ने भोजपुरी फिल्म के सुपरस्टार अभिनेता यश कुमार के साथ शादी के बंधन में बंध गई है | यह शादी मुंबई के किसी निजी होटल में हिन्दू रीति-रिवाज़ से 30 अप्रैल शनिवार के रात संपन्न हुआ | बता दे कि इन दोनों ने पिछले महीने की थी सगाई इनके प्यार के चर्चे काफी लम्बे समय से चल रहा था | अपनी प्यार की जानकारी यश कुमार ने अपने अधिकारिक इन्स्ताग्राम अकाउंट के जरिये दिए थे |

एक महिना पहले दोनों ने की थी सगाई :

जानकारी के लिए आपको बता दू कि यह शादी यश कुमार की दूसरी शादी है | उसने पहले भी एक शादी अंजना सिंह के साथ किये हुए थे जो अब दोनों के बीच तालाक हो चूका है | यश कुमार और अंजना सिंह की प्यार की निशानी एक संतान भी है | लेकिन किसी वजह से अब वे दोनों बिछड़ चुके है | और अब यश बोजपुरी के सुपरस्टार निधि झा उर्फ़ “लुलिया” के साथ शादी के बंधन में बांध चुके है |

खास लोग ही शादी में हुए शामिल :

यश के पीआरओ सर्वेश कश्यप ने बताया कि इस भव्य शादी समारोह के दौरान यह के सगे संबंधी व फ़िल्म इंडस्ट्री के कुछ निजी दोस्त ही शामिल हुए। शादी में यश शेरवानी व निधि ब्राइडल लहंगे में बेहद खूबसूरत दिख रहे थें। मुम्बई के मीरा रोड स्थित एक निजी होटल में इस भव्य शादी समारोह का आयोजन किया गया था। बारात गुजरात सज्जान से निकल कर मीरा रोड आई।