शिवरात्रि खत्म होने के बाद बिहार से ठंड जाने लगती है कहा जाए तो बिहार में गर्मी का सीजन चालू हो चूका है अब लोग पुराने कपडे को ढ कर रख रहे है | अगले साल ठंडा में पहनने के लिए वहीँ बिहार में अब गर्मी चालू हो चूका है | बता दे की मौसम विज्ञान केंद्र पटना के अनुसार, पूरे प्रदेश में पछुआ हवा का प्रवाह निरंतर बना हुआ है। इसके प्रभाव से प्रदेश में अगले पांच दिनों तक मौसम शुष्क बने होने के साथ आकाश साफ रहेगा। तीन दिनों के बाद तापमान में आंशिक वृद्धि का पूर्वानुमान है। मौसम विज्ञानी ने बताया कि मार्च के तीसरे सप्ताह में प्रदेश का अधिकतम तापमान 34-35 डिग्री सेल्सियस रहने का पूर्वानुमान है।
जानकारी के लिए आपको बता दे कि रविवार को राजधानी पटना का तापमान सामान्य से एक डिग्री ज्यादा 30.5 तो न्यूनतम सामान्य से दो ज्यादा 15.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं, 12.4 डिग्री सेल्सियस के साथ औरंगाबाद सबसे ठंडा शहर रहा, जबकि 32.6 डिग्री के साथ बांका सबसे गर्म रहा। वहीं, प्रदेश का न्यूनतम तापमान 14 से 16 तो अधिकतम 29 से 31 डिग्री सेल्सियस के बीच दर्ज किया गया।
शहर पांच मार्च छह मार्च
पटना 16.0 15.6
गया 13.7 12.7
भागलपुर 17.9 16.6
पूर्णिया 15.2 15.4
वाल्मीकि नगर 13.4 15.5
मुजफ्फरपुर 17.1 16.7
छपरा 17.7 16.6
सुपौल 17.0 16.6
फारबिसगंज 17.2 17.2
सबौर 15.5 14.5
मोतिहारी 14.6 15.0
शहर अधिकतम न्यूनतम
पटना 30.5 15.6
गया 28.9 12.7
भागलपुर 31.4 16.6
मुजफ्फरपुर 30.0 16.7
मोतिहारी 31.0 15.0
पूर्णिया 29.9 15.4