AddText 04 29 02.35.18

चेतन भगत का ट्वीट सोशल मीडिया पर खूब सुर्खियां बटोर रहा है, जिसमें वह फाइजर और मॉडर्ना वैक्सीन को बेस्ट बताते हुए दिखाई दे रहे हैं। इस ट्वीट को लेकर एक्ट्रेस कंगना रनौत भी उनपर भड़की हुई नजर आईं।

भारत में कोरोना वायरस के बढ़ते मामलों को देखते हुए टीकाकरण भी बड़ी मात्रा में किया जा रहा है। सरकार ने वैक्सीन लगवाने वालों की न्यूनतम आयू 18 वर्ष तक तय कर दी है। इस बीच मशहूर लेखक चेतन भगत का ट्वीट सोशल मीडिया पर खूब सुर्खियां बटोर रहा है, जिसमें वह फाइजर और मॉडर्ना वैक्सीन को बेस्ट बताते हुए दिखाई दे रहे हैं। चेतन भगत के इस ट्वीट को लेकर एक्ट्रेस कंगना रनौत उनपर भड़की हुई नजर आईं।

हम बेस्ट के लायक नहीं हैं: चेतन भगत ने अपने ट्वीट में फाइजर और मॉडर्ना वैक्सीन की तारीफ करते हुए लिखा, “फाइजर और मॉडर्ना वैक्सीन बेस्ट वैक्सीन हैं। वह दिसंबर 2020 में ही बनकर तैयार हो गई थीं.

तो भारत में उसे अभी तक क्यों नहीं लाया गया है? क्या हम बेस्ट के लायक नहीं हैं? क्या हम विदेशों से रक्षा उपकरण नहीं खरीदते हैं? क्या यह एक युद्ध जैसी स्थिति नहीं है? वैक्सीन केवल यहीं की ही क्यों बनी हुई होनी चाहिए?”

भारत से नफरत कब बंद करोगे: चेतन भगत के इस ट्वीट का करारा जवाब देते हुए कंगना रनौत ने लिखा, “किसने कहा कि वह बेस्ट हैं? मेरे कुछ दोस्त हैं, जिन्होंने फाइजर वैक्सीन लगवाई। वे बुखार और शरीर में हो रहे दर्द से बुरी तरह से जूझ रहे हैं। आप सभी भारत और भारतीय से नफरत करना कब बंद करेंगे?”

कंगना रनौत ने अपने ट्वीट में आगे लिखा, “हमारी अपनी वैक्सीन की दुनिया में काफी मांग की जा रही है। इस समय आत्मनिर्भर भारत का मतलब है अर्थव्यवस्था को बढ़ावा देना और उसमें वृद्धि होना। ऐसे में कीट बनना बंद कीजिए।”

सोनू मूल रूप से बिहार के समस्तीपुर जिला के रहने वाले है पिछले 4 साल से डिजिटल पत्रकारिता...