aeb6d8f9 6e8b 42c5 9a6f 578c52bacb252 25

बिहार से अब कुच्छ दिनों में ठंड की विदाई होने वाली है | है उससे पहले मौसम ने अपना रंग दिखा दिया है | जी हाँ दोस्तों आपको बता दे कि बंगाल की खाड़ी से नमीयुक्त हवा के प्रभाव से प्रदेश के मौसम में बदलाव देखने को मिल रहा है। रविवार को राजधानी पटना समेत इसके आसपास इलाकों में बादल छाए रहने के साथ प्रदेश के औरंगाबाद, भोजपुर, गया, शेखपुरा, नालंदा, लखीसराय, जमुई, नवादा, कैमूर, रोहतास, बांका जिले में अगले दो से तीन घंटों में मेघ गर्जन के साथ हल्के से मध्यम स्तर के बारिश का पूर्वानुमान मौसम विज्ञान केंद्र ने दी है। मेघ गर्जन की संभावना को लेकर मौसम विज्ञान केंद्र ने अलर्ट जारी करते हुए लोगों को सुरक्षित स्थान पर रहने की सलाह दी है।

Also read: Bihar Weather : बिहार के लोगों को नहीं मिलने वाली है गर्मी से राहत इन 11 शहरों में भीषण ‘लू’ की अलर्ट! दिन पर दिन बढ़ रहा तापमान, जानिये…

बिहार का मौसम काफी तेजी से करवट बदल रहा है। बारिश का सिलसिला थमते ही राज्य के वातावरण में धीरे-धीरे गर्मी बढ़ने लगी है। शनिवार को वैशाली राज्य का सर्वाधिक गर्म स्थान रहा। वैशाली में अधिकतम तापमान 30.5 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। वहीं राजधानी पटना में अधिकतम तापमान 28.4 डिग्री सेल्सियस रहा। प्रदेश में सबसे कम न्यूनतम तापमान 12.3 डिग्री सेल्सियस सीतामढ़ी में रिकार्ड किया गया। गया के वातावरण में कोहरा छाया रहा। रविवार को प्रदेश का वातावरण शुष्क रहा।

वहीँ अगर मौसम विभाग की माने तो प्रदेश का वातावरण काफी तेजी से बदल रहा है। ठंडा का प्रभाव धीरे-धीरे खत्म हो रहा है और गर्मी दस्तक दे रही है। प्रदेश में पछुआ का प्रवाह धीरे-धीरे बढ़ रहा है। वर्तमान में धरातल से पांच किलोमीटर ऊपर तक पछुआ का प्रवाह जारी है। पछुआ की गति में तेजी आने से वातावरण साफ रहने की उम्मीद है। उधर बंगाल की खाड़ी से नमी आने के कारण प्रदेश के दक्षिणी भाग के आकाश में बादल छा सकते हैं, लेकिन प्रदेश के अधिकांश हिस्से का आकाश साफ रहेगा।

सोनू मूल रूप से बिहार के समस्तीपुर जिला के रहने वाले है पिछले 4 साल से डिजिटल पत्रकारिता...