aeb6d8f9 6e8b 42c5 9a6f 578c52bacb255 2

बिहार : अब समस्तीपुर से दरभंगा तक फोरलेन का निर्माण कार्य होना है। इसको लेकर राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण के द्वारा प्रक्रिया को आगे बढ़ा दिया गया है। पैकेज दो-विदुपुर से समस्तीपुर तक के लिए निविदा भी निकाल दी गई है। निविदा फाइनल होते ही निर्माण कार्य शुरू हो जाएगा। यदि यह सड़क बन जाती है तो समस्तीपुर से पटना जंक्शन की दूरी महज 65 किलोमीटर हो जाएगी।

Also read: Bihar Weather : बिहार के लोगों को नहीं मिलने वाली है गर्मी से राहत इन 11 शहरों में भीषण ‘लू’ की अलर्ट! दिन पर दिन बढ़ रहा तापमान, जानिये…

जबकि समस्तीपुर से दरभंगा हवाई अड्डा की दूरी 35 किलोमीटर होगी। इस सड़क के निर्माण से बिहार के अलग-अलग जगह जैसे :- दरभंगा, समस्तीपुर, वैशाली, पटना, गया, जहानाबाद एवं औरंगाबाद के लोगों को काफी फायदा होगा। इस सड़क को जयनगर तक ले जाने का प्रस्ताव है। ऐसा होता है तो नेपाल से इसका सीधा जुड़ाव हो जाएगा। वही दरभंगा, पटना एवं गया हवाई अड्डा भी सड़क मार्ग से जुड़ जाएगा।

683bffe7 c4dd 42ef a669 0ee1775b9797

जानकारी के अनुसार 25 जनवरी तक इस टेंडर को फाइनल किया जाना है। यदि वर्तमान निविदा अपने प्रारूप में ही फाइनल हो जाता है तो शहर समेत आसपास के लोगों को भारी दिक्कतों का सामना करना होगा। भोला टाॅकिज गुमटी हमेशा बंद रहती है। इस वजह से पंजाबी कालोनी होकर जाना लोगों को काफी मुश्किल होता है। फोरलेन बनने के बाद भोला टाॅकिज गुमटी पर अतिरिक्त बोझ बढेगा।

जिससे जाम की स्थिति और भी विकराल हो सकती है। ऐसे में लिंक रोड नहीं बनाने से शहर के लोगों को या तो 12 किलोमीटर की अतिरिक्त दूरी तय कर ताजपुर एचएच 28 पर फोरलेन पर चढना होगा या फिर भोला टाकिज गुमटी पार कर फोरलेन पर जाना होगा। जबकि पहले कर्पूरीग्राम के निकट से कनेक्टिविटी मिलने पर सीधे वे गरुआरा के पास फोरलेन पर लोग आसानी से जा सकते थे।

b64649bb e7d5 4179 8c8d 6e5839b6f0d7 1
c0186889 8246 4bae 8079 1e28f259d834 1

सोनू मूल रूप से बिहार के समस्तीपुर जिला के रहने वाले है पिछले 4 साल से डिजिटल पत्रकारिता...