aeb6d8f9 6e8b 42c5 9a6f 578c52bacb251 18

बिहार में मौसम का मिजाज़ पिछले कुछ दिनों से पूरी तरह बदल गया है | इसका असर सीधा लोगों के जलजीवन पर पड़ा है | कुहासे व कम दृश्यता के कारण परिवहन सेवाएं भी बुरी तरह प्रभावित हो रही हैं। पटना की विमान सेवाएं लगातार तीसरे दिन भी प्रभावित रहीं। शाम आठ बजे तक चार जोड़ी विमान रद्द कर दिए गए, जबकि दर्जन भर विमानों ने देरी से उड़ान भरी।

Also read: किशनगंज, जमुई, भागलपुर, बांका, समस्तीपुर, मधुबनी समेत इन 29 जगहों पर होने वाली है भारी बारिश, जाने मौसम विभाग का Update

  पटना एयरपोर्ट पर पहला विमान आधे घंटे की देरी से गुरुवार सुबह साढ़े नौ बजे उतरा। विस्तारा की दिल्ली की उड़ानें, जबकि गो एयर की बेंगलुरु की उड़ान रद्द रहीं। जैसे-जैसे दिन चढ़ता गया विमान और लेट होते गए। गो एयर की दिल्ली से आने वाली फ्लाइट भी रद्द रही। यात्री विमानों की लेटलतीफी और उनके रद्द होने से परेशान रहे।

दो दिन बाद सुधरेगा मौसम का मिज़ाज :

मौसम विज्ञान केंद्र पटना के अनुसार, आठ जनवरी से तापमान में वृद्धि होने के साथ मौसम में सुधार होगा। गुरुवार को न्यूनतम तापमान में दो से तीन डिग्री की वृद्धि देखी गई। वहीं, प्रदेश का औसत न्यूनतम तापमान 10 से 12 तो अधिकतम 18 से 20 डिग्री सेल्सियस के बीच दर्ज किया गया। 8.6 डिग्री सेल्सियस के साथ छपरा प्रदेश का सबसे ठंडा शहर रहा। छपरा में 77 मीटर की दृश्यता दर्ज की गई।

इन जिलों में हो सकती है बूंदा-बूंदी बारिश :

बिहार के मौसम में एक बार फिर बदलाव के आसार हैं। सात जनवरी को बिहार के पश्चिमी भागों, पूर्वी व पश्चिमी चंपारण और इससे सटे जिलों में बूंदाबांदी हो सकती है। मौसम विज्ञान केंद्र से मिली सूचना के अनुसार 9 जनवरी को भी इन जिलों के अलावा गोपालगंज, सीवान, सारण, बक्सर, आरा, कैमूर व आसपास के जिलों में हल्की बारिश की संभावना है। 

सोनू मूल रूप से बिहार के समस्तीपुर जिला के रहने वाले है पिछले 4 साल से डिजिटल पत्रकारिता...