aeb6d8f9 6e8b 42c5 9a6f 578c52bacb258 6

बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान से जुड़ी एक बुरी खबर सामने आई है। सलमान खान 27 दिसंबर को अपना 56वां जन्मदिन मनाने वाले हैं और इस वजह से अभिनेता के फैंस काफी ज्यादा खुश थे लेकिन इस खुशी के बीच अभिनेता से जुड़ी एक हैरान कर देने वाली खबर सामने आई है, जिससे अभिनेता के फैंस चिंता में पड़ गए हैं। दरअसल, समलान खान को सांप ने काट लिया है। ये घटना शनिवार और रविवार की रात की है, जब सलमान खान पनवेल स्थित अपने फार्महाउस में मौजूद थे। अभिनेता यहां पर क्रिसमस मनाने आए थे लेकिन  सलमान खान के साथ ये हादसा हो गया। 

इस अस्पताल में है भर्ती :

सांप काटने के बाद सलमान खान को तुरंत नवी मुंबई के कामोठे इलाके के एमजीएम (महात्मा गांधी मिशन) अस्पताल में भर्ती किया गया। यहां पर अभिनेता का इलाज चला। खबरों के मुताबिक, सलमान खान को जिस सांप ने काटा था, वो बिना जहर का सांप था। ऐसे में सलमान खान की सेहत को कोई भी खतरा नहीं हुआ है। 

अभी अपने फार्महाउस पर है सलमान

अस्पताल में हुए इलाज के बाद अभिनेता सुबह 9 बजे अपने फार्म हाउस लौट चुके हैं। अब सलमान की हालत ठीक बताई जा रही है। जिसके बाद वह यहीं रहकर आराम कर रहे हैं।

वर्क फ्रंट की बात करें तो सलमान खान हाल ही में फिल्म ‘अंतिम’ में नजर आए थे। फिल्म में उनके साथ उनके बहनोई आयुष शर्मा की मुख्य भूमिका थी। इसके अलावा वह रियलिटी शो ‘बिग बॉस 15’ होस्ट करते नजर आ रहे हैं। उनकी आने वाली फिल्म ‘टाइगर 3’ की शूटिंग अभी बाकी है। इसके अलावा सूरज बड़जात्या की एक फिल्म उनके खाते में है। ‘किक 2’ का ऐलान भी पिछले साल किया गया था और अभी कुछ दिन पहले ही उन्होंने ‘बजरंगी भाईजान’ के सीक्वल को कन्फर्म किया।

सोनू मूल रूप से बिहार के समस्तीपुर जिला के रहने वाले है पिछले 4 साल से डिजिटल पत्रकारिता...