aeb6d8f9 6e8b 42c5 9a6f 578c52bacb252 27

बिहार में 26 दिसंबर के बाद ठंड बढ़ने वाली है। मौसम विज्ञान केंद्र राजधानी पटना के अनुसार बिहार में 26 से 30 दिसंबर के बीच राज्य में ज्यादातर जगहों पर हल्की से मध्यम बारिश के आसार हैं। खेती-किसानी से जुड़े लोगों के लिए स्पेशल बुलेटिन जारी कर मौसम विभाग ने किसानों को सतर्क किया है। मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक ने बताया है कि बारिश की स्थिति होने पर अधिक से अधिक तापमान 18-20 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच जाएगा। इसके परिणामस्वरूप राज्य में कई जगहों पर शीतलहर की स्थिति बन सकती है।

बिहार के इन प्रमुख जिलो में छाया रहेगा कोहरा :

बिहार के उत्तर पूर्वी इलाके में हल्के व मध्यम स्तर का कोहरा छाया रहेगा. हिमालय की तराई से सटे जिले पूर्वी व पश्चिमी चंपारण, सुपौल, मधुबनी, अररिया, किशनगंज, पूर्णिया में न्यूनतम तापमान में दो से तीन डिग्री की गिरावट होगी. जिसके कारण ठंड बढ़ेगी |

कौन जगह पर कितना है तापमान :

शहर                न्यूनतम 
पटना                 8.4
भागलपुर            10.9
गया                   5.7 
मुजफ्फरपुर        11.6
पूर्णिया               10.7
मोतिहारी            10.0 
नालंदा                9.4

सोनू मूल रूप से बिहार के समस्तीपुर जिला के रहने वाले है पिछले 4 साल से डिजिटल पत्रकारिता...