बिहार के लोगों को बड़ी खुशखबरी मिलने वाला है जी हाँ दोस्तों बता दे की बिहार में पथ निर्माण विभाग अपनी योजनाओं पर इस नए वित्तीय वर्ष में 4410.00 करोड़ रुपए व्यय करने वाला है | इसमें सबसे ज्यदा अहम मुद्दा बाइपास का है | जो की आने वाले 2 वर्षों में 100 से अधिक स्थानों पर बाईपास का निर्माण करा दिया जाएगा | वहीँ जहाँ पर अगर बाइपास का निर्माण नहीं हो पाती है तो वहां एलिवेटेड रोड बनाया जाएगा |
जानकारी के अनुसार बिहार में कुल 120 नए बाईपास का निर्माण किया जाएगा | इनमें सबसे अधिक बेगूसराय में 11 बाईपास का निर्माण होगा. इसकी कुल लंबाई 20.10 किलोमीटर होगी, जबकि सबसे अधिक लंबे बाईपास की बात करें तो कैमूर सबसे ऊपर है. कैमूर में मात्र छह बाईपास ही बनेंगे पर इसकी कुल लंबाई 52 किलोमीटर होगी. खर्च के हिसाब से देखें तो कटिहार में 33 किलोमीटर लंबे मात्र चार बाईपास बनेंगे पर इसके निर्माण पर 419 करोड़ खर्च होंगे, जो सबसे अधिक है. बिहार का इकलौता जिला लखीसराय है |
गौरतलब है कि अभी बिहार के 24 जिले में बाईपास बने हुए हैं. जबकि बिहार के 350 से अधिक प्रखंडों को दो लेन सड़कों से जोड़ा जा चुका है. जिला मुख्यालयों को फोरलेन से जोड़ने की योजना पर भी काम चल रहा है. 19 जिला मुख्यालय 4 फोरलेन से जुड़े हुए हैं. 9 और जिलों में इस योजना पर काम चल रहा है जबकि बाकि 10 जिलों को फोरलेन मुख्यालय से जोड़ने की योजना पहले से ही तैयार है. बाईपास का निर्माण इसके अतिरिक्त होगा |
जिला कुल लंबाई लागत राशि
बिहार के अरवल 4 12.68 33.78
बिहार के बक्सर 4 19.65 150.33
बिहार के भागलपुर 4 49.05 173
बिहार के भोजपुर 6 34.63 193
बिहार के कैमूर 6 52.58 142
बिहार के बेगूसराय 11 20.10 134
बिहार के पूर्वी चम्पारण 3 25.80 340
बिहार के वैशाली 5 34.65 91.40
बिहार के कटिहार 4 33.16 419
बिहार के मधेपुरा 4 13.75 53
बिहार के खगड़िया 3 8.10 19.50
बिहार के पूर्णिया 5 32.55 106.26
बिहार के शिवहर 2 8.67 45
बिहार के रोहतास 5 13.10 104
बिहार के बांका 1 13.20 40
बिहार के नवादा 1 11 127.15
बिहार के जमुई 1 3.40 20.31
बिहार के सीतामढ़ी 2 7.25 136.50
बिहार के मुजफ्फरपुर 1 21.10 345
बिहार के गोपालगंज 5 13.70 43.70
बिहार के समस्तीपुर 3 26.31 107.80
बिहार के सारण 5 37.20 491.12
बिहार के सहरसा 4 15.20 20.30
बिहार के औरंगाबाद 3 15 46.18
बिहार के दरभंगा 3 24.70 73.50
बिहार के गया 3 24.55 53.84
बिहार के पटना 3 7.50 25
बिहार के नालंदा 4 15.23 80
बिहार के किशनगंज 1 3 9
बिहार के अररिया 1 5 29
बिहार के जहानाबाद 1 1.80 50
बिहार के मधुबनी 4 47.10 150
बिहार के मुंगेर 2 18.10 66
बिहार के शेखपुरा 1 7.40 22
बिहार के सुपौल 1 10.20 47.39
बिहार के प. चम्पारण 2 2.70 85
बिहार के सीवान 2 19.42 81
बिहार के लखीसराय 0 0 0
इस बाइपास को बननें से बिहार के ही नहीं बल्कि यहाँ इस बाइपास से आने-जाने वाले हरेक व्यक्ति को फायदा होगा | खास कर बिहार के लोगों को उनका राजधानी पटना का सफ़र पहले की अपेक्षा आसान होगा |