अभी अभी :- बिहार के सरकारी और निजी स्‍कूलों में आज नेशनल अचीवमेंट सर्वे हो रहा है।इसके लिए स्कूल सब को समयानुसार खोलने का आदेश दिया गया है | यह सर्वे बहुत ही इंपोर्टेंट सर्वे है | जानकारी के अनुसार इस सर्वे में शिक्षक से भी सवाल पूछे जा सकते है | यह सर्वे बिहार के विभिन्न जगहों पर होगा जैसे :- राजधानी पटना, भोजपुर, सारण सहित बिहार के कई जिलों के स्‍कूलों में हो रहा है। सारण जिले के 158 स्कूलों में नेशनल अचीवमेंट  सर्वे (एनएएस) परीक्षा  हो रही है। इसमें पहली बार निजी स्कूलों को भी शामिल किया गया है।

बिहार स्कूल के इस सर्वे के तहत चयनित स्कूलों के  तीसरी, पांचवीं, आठवीं एवं 10वीं कक्षा के बच्चों की विभिन्न  विषयों में दक्षता जांची जाएगी। यह परीक्षा डेढ़ से दो घंटे की होगी। उसमें  वैकल्पिक प्रश्न होंगे। एनएएस एक नमूना आधारित  सर्वेक्षण है।  केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड यह परीक्षा ले रहा है। इसमे प्रश्रपत्र वैज्ञानिक तरीके से तैयार किया गया है, ताकि ये पता चल सके कि शिक्षा का विषयवार क्या स्तर है, ताकि उसमें पाई गई कमियों को ठीक किया जा सके।

Also read: Digha Koelwar Corridor: बिहारवासियों के लिए खुशखबरी ! अब सिर्फ एक घंटे में पटना से बक्सर का सफ़र होगा पूरा, टेंडर हो गया है जारी, जल्द होगा रोड का विस्तार

सोनू मूल रूप से बिहार के समस्तीपुर जिला के रहने वाले है पिछले 4 साल से डिजिटल पत्रकारिता...