बिहार :- बिहार सरकार ने एक अहम् फैसला लिया है | बिहार के बक्सर से बिहार के भागलपुर जिले के बीच एक्सप्रेस वे बनने को तैयार है | इतना ही नहीं बिहार में तीन अन्य फोरलेन का भी प्रस्ताव परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय को बिहार सरकार के द्वारा भेजा गया है | हाल ही में सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय ने बिहार से 11 सौ किमी नई सड़क का प्रस्ताव मांगा था। बिहार का यह प्रस्ताव मंत्रालय के आग्रह पर ही यह प्रस्ताव भेजा जा रहा। सोमवार को बिहार पथ (सड़क) निर्माण विभाग के अपर मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत ने इस संबंध में एक उच्चस्तरीय बैठक भी की। बिहार की जिन चार योजनाओं को तय किया गया है उन पर विस्तार से विमर्श हुआ। सभी बिहार में बनने वाले सभी सड़कें भारतमाला शृंखला के तहत बनाई जानी हैं।
बिहार के मांझी से कुशीनगर फोरलेन : बिहार के भागपुर में स्थित विक्रमशिला से फारबिसगंज फोरलेन बिहार के नवादा-मोकामा-बरौनी-लदनिया फोरलेन पूर्व में बिहार सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय ने बक्सर से बिहार की राजधानी पटना के बीच एक्सप्रेस-वे बनाए जाने पर अपनी सहमति दी थी। बिहार सरकार ने इसे बिहार भागलपुरके भागलपुर जिले तक विस्तारित किए जाने का फैसला किया है।
बिहार के सिवान के मांझी से गोपालगंज,बिहार होते हुए बिहार के कुशीनगर तक फोरलेन सड़क पर बिहार पथ निर्माण विभाग ने अपनी सहमति बनायी है। इस सड़क को रिलीजियस एंड टूरिस्ट कंपोनेंट के तहत बनाया जाएगा। जिस तीसरी सड़क को भारतमाला शृंखला के तहत बनाए जाने का प्रस्ताव भेजा जा रहा वह बिहार के कहलगांव के समीप बिहार के भागलपुर जिले में बने विशाल ब्रिज बिक्रमशिला से फारबिसगंज के बीच है। इसके तहत गंगा पर नया पुल भी बनाए जाने की बात योजना में शामिल है।