aeb6d8f9 6e8b 42c5 9a6f 578c52bacb25 85

बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) ने 65वीं संयुक्त प्रतियोगी परीक्षा का फाइनल परिणाम  जारी कर दिया है. इस परीक्षा में पहला स्थान  बिहार के रोहतास जिले के गौरव सिंह ने किया है। बीपीएससी टॉपर गौरव रोहतास के रहने वाले हैं। वे फिलहाल पुणे में रहते हैं। गौरव मैकेनिकल इंजीनियरिंग कर चुके हैं। रिजल्ट के बाद गौरव सिंह ने मीडिया से कहा कि उन्‍हें सफलता की उम्‍मीद तो थी, लेकिन टॉपर बनेंगे, ऐसा नहीं कभी सोचा था।

बिहार के रोहतास जिले के चमरहा गांव के रहने वाले गौरव सिंह की पांचवीं क्लास तक की पढ़ाई गांव में ही हुई। इसके बाद बनारस के सेंट्रल हिंदू स्कूल से 12वीं की परीक्षा पास की। फिर कलिंगा विश्वविद्यालय से मैकनिकल इंजीनियरिंग की डिग्री ली।

गौरव सिंह ने कलिंगा इंस्टीट्यूट ऑफ इंडस्ट्रियल टेक्नोलॉजी (Kiit) से मैकेनिकल में बीटेक की डिग्री ली है। उनकी मां शशि कुमारी उत्क्रमित मध्य विद्यालय चमराहा में पंचायत शिक्षका हैं। पिता स्व मनोज कुमार सिंह एयरफोर्स मे सेवा मे थे।

तीसरी बार में नंबर वन रैंक मिला है। इससे पहले 64वीं BPSC की परीक्षा में 144वां स्थान मिला था। निदेशक सामाजिक सुरक्षा के पद पर ज्वाइनिंग होने वाली थी।

BPSC के ये हैं टॉपर्स
गौरव सिंह- रोहतास
चंदा भारती- बांका
वरुण कुमार- नालंदा
सुमित कुमार- मधुबनी
अविनाश कुमार सिंह- समस्तीपुर
एस. प्रतीक- मोतिहारी
आदित्य कुमार- भोजपुर
अनामिका- गोपालगंज
आशीष कुमार अग्रवाल- बेतिया

सोनू मूल रूप से बिहार के समस्तीपुर जिला के रहने वाले है पिछले 4 साल से डिजिटल पत्रकारिता...