जिस चीज का दर्शको को महीनो से इंतजार था आख़िरकार वो दिन आ ही गया | आईपीएल के १४वे सीजन की शुरुआत कल से हुई जिसमे पहली मैच चेन्नई और मुंबई के बीच हुआ | चेन्नई ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला लिया और फिर ऋतुराज गायकवाड़ की धमाके दार पारी के ८८ रनों के बदौलत १५६ रनों का स्कोर खड़ा किया |
इसके जवाब में मुंबई दूसरी पारी में अपने ओपनर बल्लेबाज क्विंटन डि कॉक के रूप में पहला झटका लगा आपको बता दे की इसी झटका में धोनी रिव्यू सिस्टम का कमाल देखा गया | क्विंटन डि कॉक के आउट होने के पीछे महेंद्र सिंह धोनी का भी हाथ था | दीपक चाहर गेंदबाजी कर रहे थे और क्विंटन डि कॉक स्ट्राइक पर थे | गेंद जा के सीधा क्विंटन डि कॉक के पैर पर लगी लेकिन अम्पयार ने नोट आउट करार दिया | फिर धोनी ने बिना कुछ सोचे समझे रिव्यू का इस्तेमाल किया |
उसके बाद जब धोनी के लिए गए रिव्यू के अनुसार चेक किया गया तो क्विंटन डि कॉक को आउट करार दिया गया | और अम्पयार को अपनी गलती स्वीकारनी पड़ी | इस प्रकार धोनी का रिव्यू सफल हो गया |