aeb6d8f9 6e8b 42c5 9a6f 578c52bacb25 42 2

IPL मतलब की इंडिया की त्यौहार वैसे तो इस बार IPL UAE मे खेला जा रहा है। लेकिन अगले साल होने वाले IPL है। कुछ खास आपको बता दें की 2022 में होने बाले IPL में 8 की जगह 10 टीमें उतरेंगी।

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने आईपीएल की 2 नई टीमों के नीलामी की तैयारी कर ली है। जानकारी के लिए बता दे की 17 अक्टूबर को नीलामी हो सकती है। 2022 से आईपीएल में 8 की जगह 10 टीमें उतरेंगी। जिसका जनवरी में मेगा ऑक्शन हो सकता है। आपको बता दे की भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) को 2 नई टीमों की नीलामी से 5000 से लेकर 6000 करोड़ रुपए की आमदनी हो सकती है। टीमों के बढ़ने से मैचों की संख्या में बढ़ोतरी होगी। ऐसे में BCCI को ब्रॉडकास्टिंग से होने वाली आमदनी में भी बड़े इजाफे की उम्मीद है।

क्रिकबज की खबर के अनुसार, BCCI ने सभी को प्रमुख तारीखों के बारे में बताया है। 5 अक्टूबर तक टेंडर डॉक्यूमेंट खरीदे जा सकते हैं। 17 अक्टूबर को नीलामी हो सकती है। इस बात की भी जानकारी है कि ई-ऑक्शन नहीं होगा। पुराने नियम के अनुसार बंद बोली प्रक्रिया को अपनाया जाएगा। एक टीम 2 खिलाड़ियों को रिटेन कर सकती है। 2 को राइट टू मैच से शामिल कर सकती हैं।

सोनू मूल रूप से बिहार के समस्तीपुर जिला के रहने वाले है पिछले 4 साल से डिजिटल पत्रकारिता...