महाराष्ट्र के बारामती से एक अनोखी लव स्टोरी सामने आई है। जहां ऑनलाइन गेम खेलते-खेलते एक मराठी लड़के को हरियाणवी लड़की से प्यार हो गया।कहानी कुछ ऐसी है कि जब कोरोना काल में लॉकडाउन लगा हुआ था |
उस दौरान सब लोग अपने-अपने घरों में थे। 2020 जून के महीने में महाराष्ट्र के बारामती के पास भिगवन गांव का एक लड़का और हरियाणा के भवानी जिले के दादरी तालुका में बधराई स्थित गांव की एक लड़की ऑनलाइन फ्री फायर गेम खेल रहे थे।
ऑनलाइन गेम खेलते-खेलते दोनों के बीच दोस्ती कब प्यार में बदल गयी पता ही नहीं चला। व्हाट्सएप पर चैटिंग के जरिए दोनों में जान पहचान बढ़ गई और एक दूसरे को बिना देखे दोनों ने प्यार का इजहार कर दिया। लेकिन अपने प्यार को आखिरी मंजिल तक पहुंचने के लिए उन्हें कानून का सहारा लेना पड़ा। और प्यार में साथ जीने मरने की कसमें खाना आम बात है।