aeb6d8f9 6e8b 42c5 9a6f 578c52bacb25 19

भारत के मिडिल क्लास बल्लेबाज़ सूर्यकुमार यादव को घरेलू सीजन में और मुंबई इंडियंस के साथ सालों तक कड़ी मेहनत करने के बाद टीम इंडिया में जगह मिली है। इंग्लैंड के खिलाफ भारत की घरेलू सीरीज के दौरान उन्हें भारत की तरफ से इंटरनेशनल क्रिकेट में डेब्यू का मौका मिला।

इसके बाद यादव ने पीछे मुड़कर नहीं देखा। सूर्यकुमार इन दिनों यूके में है। यहां वो दो महीने से अधिक के समय के बाद अपनी पत्नी देविशा शेट्टी से मिले। इस समय ये कपल साथ में क्वालिटी टाइम बिता रहे हैं। ये दोनों लंदन की सड़कों पर डांस करते नजर आए।

सूर्यकुमार यादव ने डांस का ये वीडियो अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर किया है। उन्होंने वीडियो शेयर करते हुए कैप्शन लिखा, ’65 दिनों बाद, लंदन की सड़क पर देविशा के साथ डांस।’ इस वीडियो को सोशल मीडिया में काफी पसंद किया जा रहा है।

गौरतलब है कि यादव और उनकी पत्नी देविशा सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं जहां वे अपने फैंस के साथ ढेर सारी तस्वीरें शेयर करते रहते हैं। सूर्यकुमार याद जब श्रींलका दौरै में गए थे तब उनकी पत्नी देविशा मुंबई में थी।

सोनू मूल रूप से बिहार के समस्तीपुर जिला के रहने वाले है पिछले 4 साल से डिजिटल पत्रकारिता...