aeb6d8f9 6e8b 42c5 9a6f 578c52bacb25 28 4

अगर आप अगले महीने कहीं सफ़र करने वाले है तो आपके लिए ये जरूरी खबर है | ऐसा इसलिए क्योंकि भारतीय रेलवे ने अगले महीने यानी दिसंबर 2021 से कुछ विशेष ट्रेनों (special trains) को रद्द करने का फैसला किया है। ये ट्रेनें फरवरी 2022 तक तीन महीने के लिए रद्द रहेंगी। पश्चिम रेलवे (Western Railway) ने घोषणा की कि महाराष्ट्र, उत्तर प्रदेश और गुजरात के बीच छह जोड़ी विशेष ट्रेनें 1 दिसंबर से 28 फरवरी 2022 तक सर्दियों में परिचालन कारणों की वजह से रद्द कर दी गई हैं। पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी सुमित ठाकुर ने रद्द की गई ट्रेनों की पूरी सूची के साथ यह जानकारी दी है।

Also read: स्पेशल ट्रेन की तोहफा बेगुसराय, बरौनी, सहरसा, खगड़िया एवं छपरा समेत इन जगहों के लोगों को मिलेगी कन्फर्म सीट, जान लीजिये समय सारणी

मिली जानकारी के अनुसार रेलवे ने 1 दिसंबर 2021 से फरवरी 2022 तक कुछ ट्रेनों को रद्द करने का फैसला किया है। सर्दियों के मौसम में यानी 1 दिसंबर, 2021 से 28 फरवरी, 2022 तक कुल 12 ट्रेनों को रद्द किया गया है और ये सभी ट्रेनें 1 मार्च, 2022 से फिर से शुरू हो जाएगी।

Also read: बिहार में बनने जा रहा है 4 हजार करोड़ की लागत से शानदार एक्सप्रेसवे अब इतने घंटे में जा सकेंगे दिल्ली, जानिये…

अगर आपको याद हो तो बता दे रेलवे ने कोरोना वायरस के कारण भीड़ से बचने के लिए त्योहारी सीजन में 600 विशेष ट्रेनें चलाई थी, जिसमें से अधिकतर ट्रेनें दीपावली और छठ पूजा के चलते चलाई गईं। अधिकांश स्पेशल ट्रेनें महाराष्ट्र, उत्तर प्रदेश और गुजरात के बीच चलाई गई थी। लेकिन अब IRCTC ने जिन ट्रेनों को आगामी 3 महीने के लिए रद्द कर दिया है |

Also read: बिहार की बेटी की टॉप बनना चाहती है IAS भोजपुरी सुपरस्टार खेसारी लाल यादव ने गिफ्ट किया लैपटॉप!

ये ट्रेन को रेलवे ने किया है रद्द :

  1. ट्रेन संख्या 09017, बांद्रा टर्मिनस-हरिद्वार साप्ताहिक स्पेशल 1 दिसंबर, 2021 से 23 फरवरी, 2022 तक रद्द रहेगी।
  2. ट्रेन नंबर 09018, हरिद्वार-बांद्रा टर्मिनस- साप्ताहिक स्पेशल 2 दिसंबर, 2021 से 24 फरवरी, 2022 तक हर गुरुवार को रद्द रहेगी।
  3. ट्रेन संख्या 09403, अहमदाबाद-सुल्तानपुर साप्ताहिक विशेष ट्रेन हर मंगलवार को 7 दिसंबर, 2021 से 22 फरवरी, 2022 तक रद्द रहेगी।
  4. ट्रेन संख्या 09404, सुल्तानपुर-अहमदाबाद साप्ताहिक विशेष ट्रेन हर बुधवार को 8 दिसंबर, 2021 से 23 फरवरी, 2022 तक रद्द रहेगी।
  5. ट्रेन संख्या 09407, अहमदाबाद-वाराणसी साप्ताहिक विशेष ट्रेन हर गुरुवार को 2 दिसंबर 2021 से 24 फरवरी 2022 तक रद्द रहेगी।
  6. ट्रेन संख्या 09408 वाराणसी-अहमदाबाद साप्ताहिक विशेष ट्रेन जो हर शनिवार को चल रही है, 4 दिसंबर 2021 से 26 फरवरी 2022 तक रद्द रहेगी।
  7. ट्रेन संख्या 09111, वलसाड-हरिद्वार साप्ताहिक स्पेशल हर मंगलवार को 7 दिसंबर 2021 से 23 फरवरी 2022 तक रद्द रहेगी।
  8. ट्रेन संख्या 09112 हरिद्वार-वलसाड साप्ताहिक स्पेशल हर बुधवार को 8 दिसंबर 2021 से 23 फरवरी 2022 तक रद्द रहेगी।
  9. ट्रेन संख्या 04309, उज्जैन-देहरादून द्वि-साप्ताहिक विशेष हर बुधवार और गुरुवार को 2 दिसंबर 2021 से 24 फरवरी 2022 तक रद्द रहेगी।
  10. ट्रेन संख्या 04310, देहरादून-उज्जैन द्वि-साप्ताहिक विशेष मंगलवार व बुधवार को 1 दिसंबर, 2021 से 23 फरवरी, 2022 तक रद्द रहेगी।

NOTE :- अधिक जानकारी के लिए आप IRCTC के Website :- IRCTC.COM पर चेक कर सकते है या रेलवे द्वारा जारी किया गया नंबर 139 पर संपर्क कर सकते है |

Also read: Weather News : इन क्षेत्रों में होगी मुसलाधार बारिश मिलेगी गर्मी से राहत बदला मौसम का मिजाज, जान लीजिये मौसम विभाग का अलर्ट!

सोनू मूल रूप से बिहार के समस्तीपुर जिला के रहने वाले है पिछले 4 साल से डिजिटल पत्रकारिता...