Posted inInspiration

केरल के इस शख्स ने छत पर गमले में ही उगा डाले अंगूर, सेब और स्ट्रॉबेरी जाने तरीका…..

आम तौर पर जब भी खेती की बात होती है, तो ​हमारे दिमाग में सबसे पहले ख्याल आता है… खेती योग्य जमीन का. एक अच्छा सा प्लॉट, सिंचाई की प्रॉपर व्यवस्था और अन्य सुविधाएं वगैरह. लेकिन पारंपरिक खेती से इतर घर के छोटे से बगीचे में, मेन गेट के पास बनी क्यारियों में भी खेती हो सकती है. और तो और एक छोटे से गमले में भी खेती की जा सकती है | वर्तमान के कुछ सालों में टेरेस गार्डन का प्रचलन अत्यधिक बढ़ता हुआ नजर आ रहा है। आज की हमारी यह कहानी एक ऐसे व्यक्ति की है जिन्होंने अपने छत को टेरेस गार्डन में तब्दील कर दिया और आज वे गमले में अंगूर, स्ट्रॉबेरी और सेब उगा रहें हैं।