AddText 08 02 09.57.37

क्या आपने कभी सुना है की, किसी सख्श ने 37 दिनों में एक ही लड़की से 4 बार शादी की हो और उसी लड़की से 3 बार तलाक लिया है। आज हम आपको एक ऐसी ही खबर के बारे में आपको बताने जा रहे है, जिसे जानकार आप भी हैरान रह जायेगे। 

हम आपको एक ऐसे शख्स के बारे में बता रहे है, जिसमे छुट्टी मनाने का ऐसा अनोखा तरीका निकाला जिसे जानकर हर कोई हैरान है। आप इसके बारे में जानकार हैरान रह जायेगे, जिसने छुट्टी के लिए कई बार शादी की। इस शातिर आदमी ने एक ही लड़की से 4 बार शादी की और 3 बार तलाक ले लिया ताकि उसे उसके ऑफिस से छुट्टियां मिल सकें।

यह मामला ताइवान का है, जहा एक शख्स ने एक ही लड़की से 4 बार शादी की और 3 बार तलाक ले लिया। यह भी सब उसने 37 दिनों के अंदर ही किया इसके पीछे कारण उसे अपनी सवैतनिक छुट्टी लेना था, यदि ऐसा नहीं करता तो उसकी छुट्टियों की सेलरी कट जाती। यह व्यक्ति ताइवान में बैंक क्लर्क है।

जब इस शख्स ने अपनी शादी के लिए छुट्टी मांगी तो उसे सिर्फ 8 दिन की छुट्टी मिली। शादी के कुछ दिनों बाद, जब उसकी छुट्टी खत्म हो गई, तो उसने अपनी पत्नी को तलाक दे दिया और फिर उससे शादी कर ली। इस तरह से उसने कानून और नियमों का हवाला देते हुए, चार शादियों के लिए 32 दिन की छुट्टी ली। लेकिन बैंक ने उसे इसके लिए मना कर दिया। 

जब बैंक द्वारा उसे भुगतान की छुट्टी से इनकार कर दिया फिर भी उसने चार विवाह और तीन तलाक के अपने फैसले को नहीं बदला। बैंक के मना करने के बाद, उसने बैंक के खिलाफ ताइपे सिटी लेबर ब्यूरो में लेबर लीव रूल्स का पालन न करने का आरोप लगाते हुए शिकायत दर्ज कराई। वहा के कानून के तहत कर्मचारियों को शादी करने पर 8 दिनों का सवैतनिक अवकाश मिलना चाहिए।

सोनू मूल रूप से बिहार के समस्तीपुर जिला के रहने वाले है पिछले 4 साल से डिजिटल पत्रकारिता...