1626580277383

बिहार में हुनमान जी की सबसे ऊंची प्रतिमा छपरा शहर के प्रभुनाथ नगर में बनकर तैयार है। प्रतिमा की ऊंचाई 55 फीट है। बनने में करीब पांच साल लगे है। करीब एक करोड़ की लागत लगी है।

Also read: Mumbai-Howrah Duronto Express : दो दिनों तक रद्द रहेगी ये लम्बी दुरी की ट्रेनें जान लीजिये पूरी बात…

यहां बता दें कि बिहार के सीतामढ़ी में 41 फीट ऊंची हनुमान जी की प्रतिमा है। यह प्रतिमा प्रभुनाथ नगर,टाड़ी जाने वाले मोड़ जो पहले कदम चौक से जाना जाता है वहां पर स्थित है। अब इस चौक का नया नाम महावीर चौक रखा गया है। निर्माण कराने वाले प्रभुनाथ नगर निवासी भूलन सिंह ने बताया कि अप्रैल में भी प्रतिमा का प्रतिष्ठापन हो जाना था लेकिन काम अभी कुछ बाकी है। इस माह के अंत तक उम्मीद है।

Also read: Vande Bharat News : लोगों का वर्षों का इंतजार हुआ पूरा अब इस रूट पर दौड़ने के लिए तैयार है वन्दे भारत एक्सप्रेस, जानिये….

ये जानना जरूरी
प्रतिमा की ऊंचाई
55 फीट

Also read: बड़ी खबर : शताब्दी एक्सप्रेस ट्रेन अब चलेगी दुसरे मार्ग से बदल गया रूट, एक ट्रेन भी रद्द जानिये वजह…

समय लगा
5 साल

Also read: Vande Bharat Express : भागलपुर – हावड़ा के बीच चलाई जायेगी वन्दे भारत एक्सप्रेस, बचेंगे समय मिलेगी लग्जरी सुविधा, जानिये….

कारीगर व मजदूर लगे
10 से 15 प्रतिदिन

लागत
1 करोड़
कहां कितनी ऊंची हैं प्रतिमाएं
विजयवाड़ा| आंध्रप्रदेश के परीतला शहर में हनुमान जी की 135 फुट ऊंची प्रतिमा है। यह प्रतिमा खड़ी हुई मुद्रा में है। साल 2003 में बनी इस मूर्ति को देश में सबसे ऊंची व हनुमान जी की संसार में सबसे ऊंची मूर्ति बताया जाता है।

कर्नाटक| उत्तर कन्नड़ के मृदेश्वर शहर में भगवान शिव की 122 फुट ऊंची मूर्ति है।

हिमाचल प्रदेश| शिमला के जाखू हिल इलाके में हनुमान जी की खड़ी मुद्रा में 108 फुट ऊंची मूर्ति है।

उत्तराखंड| देहरादून की मिंडोरलिंग मोनेस्टी में गौतम बुद्ध की 107 फुट ऊंची मूर्ति है।

महाराष्ट्र| बुलधाना के नंदुरा शहर में हनुमान जी 105 फुट ऊंची मूर्ति है।

उत्तराखंड| हरिद्वार में हर की पौड़ी पर भगवान शिव की 100 फुट ऊंची मूर्ति है।

सोनू मूल रूप से बिहार के समस्तीपुर जिला के रहने वाले है पिछले 4 साल से डिजिटल पत्रकारिता...