Site icon First Bharatiya

अजब-गजब… शताब्दी एक्सप्रेस से महंगा रांची-देवघर इंटरसिटी का सफर, जानें तुलनात्मक किराया

1624773004917

बाबा नगरी देवघर को धनबाद, बोकारो और रांची से जोड़ने वाली रांची-देवघर इंटरसिटी गुरुवार से फिर पटरी पर लौट रही है। देवघर से इस ट्रेन को शुक्रवार से चलाने की घोषणा हुई है। स्पेशल के बहाने रेलवे ने इस ट्रेन के यात्रियों को फिर झटका दे दिया है। रांची-देवघर इंटरसिटी का किराया शताब्दी एक्सप्रेस से भी ज्यादा है। महंगे किराए के कारण ही पिछली बार चली ट्रेन खाली दौड़ रही थी। इस बार भी यात्रियों ने इस ट्रेन से मुंह मोड़ लिया है।

Also read: Bihar Weather : बिहार के इन जिला में अगले दो दिनों के अंदर होगी भारी वर्षा जानिए आपके क्षेत्र में बारिश होगा की नहीं?

रांची-देवघर इंटरसिटी के एसी चेयर कार का न्यूनतम किराया ही 505 रुपये तय कर दिया गया है। रांची-देवघर से धनबाद से गोमो या देवघर-रांची इंटरसिटी से धनबाद से कुमारधुबी तक का किराया भी 505 रुपये है।

Also read: प्यार में नहीं मायने रखता जात-पात और काला गोरा ”सात समंदर पार” से भारत में ब्याह ले आया दुल्हनिया, दुल्हन को खूब पसंद आया भारतीय परंपरा!

मौर्य एक्सप्रेस और वनांचल एक्सप्रेस से भी धनबाद से रांची जाना महंगा है। स्पेशल बन कर चल रहीं दोनों ट्रेनों में स्लीपर से सेकेंड एसी का किराया दूसरी ट्रेनों की तुलना में दोगुना से भी अधिक है। पर्व-त्योहार गुजरे महीनों हो चुके हैं। पर रेलवे ने किराए में बदलाव नहीं किया है।

Also read: खुशखबरी अब मुजफ्फरपुर से कोलकाता के बीच चलने जा रही दो अमृत भारत ट्रेन, इन स्टेशनों पर रुकते हुए जायेगी, जानिए…

मौर्य व वनांचल एक्सप्रेस का किराया

Also read: Weather News : बिहार में हुई मुसलाधार बारिश अब इन जिला के लिए मौसम विभाग का नया अलर्ट, जानिये कहाँ-कहाँ होगी बारिश

स्लीपर – 385 रु

थर्ड एसी – 1050 रु

सेकेंड एसी – 1440 रु

अलेप्पी, दुमका इंटरसिटी और रक्सौल-हैदराबाद का किराया

स्लीपर – 145 रु

थर्ड एसी – 505 रु

सेकेंड एसी – 710 रु

कोरोना काल में वैसे भी आम लोगों की आमदनी प्रभावित हुई है। रेलवे त्योहार स्पेशल ट्रेन के नाम पर किराए में बढ़ोतरी वापस ले।

Exit mobile version