Site icon First Bharatiya

बिहार के विभिन्न जिलों में आसमान में छाए रहेंगे बादल, कई स्थानों पर हो सकती है हल्की वर्षा

AddText 06 04 02.27.44

उत्तर बिहार के विभिन्न जिलों में अगले पांच दिनों तक आसमान में बादल छाये रहेंगे। कहीं कहीं हल्की बारिश हो सकती है। जबकि, अधिकतर स्थानों पर मौसम के शुष्क रहने की संभावना है। बता दें कि “चक्रवात यास” की रफ्तार कम होने से दो दिनों से राहत थी। मंगलवार को शाम में अचानक तेज हवा के साथ बारिश हुई। इससे गर्मी से कुछ राहत मिली। इस बीच अधिकतम तापमान 34 व न्यूनतम 26 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। बताया गया है कि अधिकतम तापमान सामान्य से करीब छह डिग्री नीचे रहा। मई में अधिकतम व न्यूनतम तापमान दोनों में चार से छह डिग्री सेल्सियस की गिरावट भी आई है।

Also read: उमस भरी गर्मी के बीच अच्छी खबर बिहार के इन 10 से अधिक जिला में होगी मुसलाधार बारिश, जाने कब?

6 जून से आसमान में बादल छाए रह सकते हैं: मौसम विभाग के नोडल पदाधिकारी डॉ.राजेंद्र प्रसाद ने बताया कि अभी मौसम में बदलाव जारी है। छह जून तक के मौसम पूर्वानुमान में बताया गया कि आसमान में हल्के बादल छाए रह सकते हैं। कई स्थानों पर हल्की वर्षा भी हो सकती है। ज्यादातर क्षेत्रों में मौसम शुष्क रहेगा। अगले तीन-चार दिनों में अधिकतम तापमान 36 से 38 व न्यूनतम 26 से 28 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है। इस अवधि में पुरबा हवा 10 से 12 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से चलेगी।

Also read: Patna To Delhi : पटना से नई दिल्ली के लिए आरा, बक्सर, डीडीयू के रास्ते चलेगी स्पेशल ट्रेन, देखे टाइम टेबल

Exit mobile version