यात्रिगन कृपया ध्यान दे ! भारतीय रेलवे ने सभी बेटिकट ट्रेन में चढ़ने वाले यात्रिओ को किया सावधान पकडे जाने पर होगा जुर्माना सहित जेल भी रेलवे अपना टिकट चेअकिंग अभियान को फिर से तीव्र गति से चला रहा है | बता दे कि राजधानी पटना जंक्शन, दानापुर, गया, पंडित दीन दयाल उपाध्याय जंक्शन, पाटलिपुत्र, किउल, मोकामा, बरौनी, छपरा, सिवान, सोनपुर, हाजीपुर, बक्सर, आरा जैसे स्टेशनों पर टिकट चेकिंग का नियमित अभियान तो चल ही रहा है,
इसके साथ ही ट्रेनों और स्टेशनों पर विशेष सघन जांच अभियान भी शुरू कर दिया गया है। विगत एक महीने में अलग-अलग कई स्टेशनों पर मजिस्ट्रेट के नेतृत्व में चेकिंग अभियान चलाया गया। ऐसा ही एक अभियान शुक्रवार को पटना जंक्शन पर चलाया गया।
बता दे कि पटना जंक्शन पर शुक्रवार को रेलवे मजिस्ट्रेट अनुराग मिश्र एवं वरीय मंडल वाणिज्य प्रबंधक सरस्वती चंद्र के नेतृत्व में सघन टिकट जांच अभियान चलाया गया। टिकट जांच अभियान में एक दिन में सर्वाधिक दो हजार से अधिक बेटिकट यात्रियों को ट्रेनों में अनाधिकृत रूप से यात्रा करते पकड़ा गया। पकड़े गए यात्रियों से 13.19 लाख रुपये बतौर जुर्माना वसूला गया। जुर्माना नहीं देने वाले 53 यात्रियों को जेल भेजा गया।
टिकट जांच अभियान के दौरान वैसे यात्री भी खूब पकड़े गए, जिनके पास टिकट तो था, लेकिन वे साधारण टिकट लेकर एक्सप्रेस ट्रेन और आरक्षित कोचों में सफर कर रहे थे। आपको बता दें कि पिछले एक मई को भी पटना जंक्शन पर ऐसा ही जबर्दस्त अभियान चलाकर 1039 बेटिकट यात्रियों को पकड़ा गया था।