aeb6d8f9 6e8b 42c5 9a6f 578c52bacb251 39

अप्रैल का महिना चल रहा है गर्मी से लोग परेशान है इसी बीच बिहार के वैशाली, पूर्णिया, अररिया व भागलपुर में ओलावृष्टि और पूर्वी-पश्चिमी चंपारण में बारिश के प्रभाव से राज्यभर में 72 घंटे से मौसम सुहाना बना हुआ है। मौसम विभाग के मुताबिक अररिया, किशनगंज, पूर्णिया, कटिहार, सुपौल, भागलपुर सहित आठ जिलों में शुक्रवार को बारिश होने के आसार हैं। इस दौरान 8 से 13 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से पूर्वी और दक्षिणी-पूर्वी हवाएं चलेंगी।

Also read: Bihar Weather Report : बिहार में होने वाली है मुसलाधार बारिश लोगों को मिलने वाली है गर्मी से छुटकारा!

इसके प्रभाव से 48 घंटे तक गर्मी से राहत रहेगी। 24 अप्रैल से मौसम शुष्क होगा और हवा में नमी की मात्रा समाप्त हो जाएगी। इस दौरान गर्म हवाएं चलने से प्रदेश के सभी हिस्से में तापमान में 4 से 6 डिग्री की बढ़ोतरी होगी।

Also read: Bihar Weather Update : बिहार में इस दिन दस्तक देगी मानसून होगी मुसलाधार बारिश, जान लीजिये मौसम विभाग का फरमान

वहीँ उत्तर बिहार में भारी बारिश और ओलावृष्ट के वजह से तापमान में दो से तीन डिग्री गिरावट देखने को मिला है | राजधानी पटना में गुरुवार को दिन का तापमान सामान्य से दो डिग्री कम 35.4 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। जबकि, रात का तापमान सामान्य के बराबर 23.2 डिग्री दर्ज किया गया है। मौसम विभाग के मुताबिक पटना में शुक्रवार की सुबह बादल छाए रहेंगे।

Also read: Bihar Bhgalpur Road News : 12.54 करोड़ की लागत से बनेगा सडक और 515 करोड़ की लागत से बनेंगे शानदार फोरलेन

साभार : दैनिक भास्कर

सोनू मूल रूप से बिहार के समस्तीपुर जिला के रहने वाले है पिछले 4 साल से डिजिटल पत्रकारिता...