Site icon First Bharatiya

बिहार के बेटे ने बढाया बिहार का मान मात्र 22 साल की उम्र में पास की UPSC परीक्षा, बना IAS अधिकारी

aeb6d8f9 6e8b 42c5 9a6f 578c52bacb25 15

यूपीएससी की परीक्षा को अपने आप में सबसे कठिन और कड़ा एग्जाम माना जाता है | ये परीक्षा में पुरे देश भर के प्रत्याशी भाग लेते है | हर साल इस परीक्षा में लाखों की संख्या में विद्यार्थी भाग लेते हैं, महज कुछ ही प्रतिशत विद्यार्थी सफलता प्राप्त करते हैं। आज आपको हम इस खबर में बात करने जा रहे है बिहार के लाल 22 वर्षीय मुकुंद कुमार के बारे में जिन्होंने अपने पहले ही प्रयास में यूपीएससी जैसी परीक्षा को पास कर लिया।

Also read: Bihar Bhgalpur Road News : 12.54 करोड़ की लागत से बनेगा सडक और 515 करोड़ की लागत से बनेंगे शानदार फोरलेन

मूल रूप से मुकुंद बिहार के मधुबनी जिला के बाबूबरही प्रखंड के बरुआर गांव के रहने वाले हैं। मुकुंद के पिता का नाम मनोज ठाकुर तथा माता का नाम ममता देवी है। मुकुंद के पिता सुधा डेयरी का कारोबार करते हैं। मुकुंद बहुत संघर्ष कर के आज ये सफलता हाशिल कर पाया है बता दे कि मुकुंद की पारिवारिक स्थिति उतनी अच्छी नहीं थी | मुकुंद के पिता के पास भी कोई अच्छा व्यवसाय नहीं था | फिर भी उन्होंने परिवार की जरूरत से ज्यादा अपने बेटे की पढ़ाई को ध्यान में रखा। मुकुंद के पिता उनको पढ़ाने के लिए अपनी जमीन भी बेच डाली।

Also read: Bihar Weather Update : बिहार में इस दिन दस्तक देगी मानसून होगी मुसलाधार बारिश, जान लीजिये मौसम विभाग का फरमान

मुकुंद की शुरुआती शिक्षा गांव से पूरी हुई है। लेकिन बाद में इनका सेलेक्शन सैनिक स्कूल गुवाहाटी में हो गया। सैनिक विद्यालय से ही इन्होंने 12वीं तक की पढ़ाई पूरी की। 12वीं के बाद इन्होंने सिविल सेवा में जाने का मन बनाया तथा आगे की पढ़ाई के लिए इन्होंने दिल्ली का रुख किया। दिल्ली में पी जी डी ए वी से अपनी ग्रेजुएशन की पढ़ाई अंग्रेजी साहित्य से पूरी की।

Also read: Bihar Weather Report : बिहार में होने वाली है मुसलाधार बारिश लोगों को मिलने वाली है गर्मी से छुटकारा!

वहीँ मुकुंद का कहना हैं कि यूपीएससी की परीक्षा को पास करने के लिए एक मकसद का होना बहुत जरूरी है। मकसद हमें किसी चीज की गहराई को अच्छे से समझने का जुनून पैदा करती है। UPSC की परीक्षा को पास करने के लिए सही सिलेबस का जानकारी होना आवश्यक है।

Exit mobile version