aeb6d8f9 6e8b 42c5 9a6f 578c52bacb25 14

बिहार : मुंगेर के लोगों के लिए सालो का लम्बा इंतजार इस महीने खत्‍म होने वाला है। जी हाँ दोस्तों मुंगेर और खगडि़या को जोड़ने वाली मुंगेर रेल सह सड़क ब्रिज का लोकार्पण 11 फरवरी, 2022 को किया जाएगा। बिहार के मुख्‍यमंत्री नीतीश कुमार (CM Nitish Kumar) और केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी (Union Minister for Road Transport and Highways Nitin Gadkari) इसका लोकार्पण करेंगे।

Also read: Bihar Bhgalpur Road News : 12.54 करोड़ की लागत से बनेगा सडक और 515 करोड़ की लागत से बनेंगे शानदार फोरलेन

जानकारी के मुताबिक मुंगेर रेल पुल के उद्घाटन के तारीख का पहले ही ऐलान करीब करीब हो गया था। लेकिन कुछ वजह से मुंगेर पुल के उद्घाटन नहीं हो पाया। वहीं इसी बीच एक बार फिर से मुंगेर पुल के उद्घाटन की तारीख का ऐलान कर दिया गया है।

Also read: Bihar Weather Report : बिहार में होने वाली है मुसलाधार बारिश लोगों को मिलने वाली है गर्मी से छुटकारा!

वाजपेयी किये थे पुल का शिलान्यास

बता दे की इस पुल का शिलान्‍यास साल 2003 में तत्‍कालीन प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी (Atal Bihari Vajpayee) ने किया था। उस समय नीतीश कुमार (CM Nitish Kumar) रेल मंत्री थे। लगभगर 19 साल बाद पूल का शुभारंभ होने जा रहा है। इस पुल के बन जाने से मुंगेर के साथ-साथ खगडि़या, बेगूसराय समेत आसपास के कई जिले के लोगों काफी सहूलियत होगी। उनका सफर आसान हो जाएगा। साथ ही लोगों को जाम से भी छुटकारा मिल जाएगा। साथ ही विक्रमशिला सेतु पर वाहनों का दबाव कम होगा। अभी विक्रमशिला सेतु पर लगातार जाम लग रहा है। 

Also read: Bihar Weather Update : बिहार में इस दिन दस्तक देगी मानसून होगी मुसलाधार बारिश, जान लीजिये मौसम विभाग का फरमान

सोनू मूल रूप से बिहार के समस्तीपुर जिला के रहने वाले है पिछले 4 साल से डिजिटल पत्रकारिता...