बिहार में कुछ दिनों से मौसम अपना रूप-रंग बदल चूका है | बता दे की बिहार में अभी पछुआ हवा का प्रवाह भी बना हुआ है। साथ ही प्रदेश के दक्षिण तथा झारखंड एवं पश्चिम बंगाल के आसपास प्रतिचक्रवात का क्षेत्र बना हुआ है। मौसम विज्ञान केंद्र पटना के अनुसार आने वाले दिनों में न्यूनतम तापमान में दो से तीन डिग्री की बढ़ोतरी हो सकती है।

पटना का न्यूनतम तापमान 13.4 डिग्री सेल्सियस रहा। शुक्रवार को पटना व इसके आसपास क्षेत्रों में धूप निकलने के बाद लोगों को ठंड से राहत मिली। शनिवार को पटना व इसके आसपास के क्षेत्रों में सुबह मध्यम व घने स्तर का कोहरा छाया रहेगा। धूप निकलने के बाद लोगों को थोड़ी राहत मिलेगी।

Also read: Bihar Weather Today: बिहार वालों हो जाएँ सावधान ! आंधी – तूफान के साथ होगी मूसलाधार बारिश, IMD का येलो अलर्ट है जारी

Also read: Digha Koelwar Corridor: बिहारवासियों के लिए खुशखबरी ! अब सिर्फ एक घंटे में पटना से बक्सर का सफ़र होगा पूरा, टेंडर हो गया है जारी, जल्द होगा रोड का विस्तार

बिहार के इन जगहों पर है बारिश के आसार :-

बिहार में अगले 48 घंटों के दौरान बिहार के पश्चिम चंपारण, सिवान, सारण, गोपालगंज में हल्की बारिश के आसार है। प्रदेश के कुछ स्थानों पर हल्के से मध्यम स्तर का कोहरा छाया रहेगा। मौसम विज्ञान केंद्र पटना से प्राप्त जानकारी के अनुसार पिछले 24 घंटों के दौरान प्रदेश के उत्तर पश्चिम एवं उत्तर मध्य भाग में हल्के से मध्यम स्तर की बारिश दर्ज की गई। वहीं 10.0 डिग्री सेल्सियस के साथ सबौर (भागलपुर) प्रदेश का सबसे ठंडा शहर रहा। वहीँ मौसम विभाग का कहना है की अगले दो तीन दिन में मौसम ठीक हो जायेगी |

बिहार के अलग-अलह जगहों पर अधिकतम एवं न्यूनतम तापमान :

  • बिहार के पटना –   24.4  –    13.4
  • बिहार के गया –    23.7 –    10.6
  • बिहार के भागलपुर – 23.5 –   12.0
  • बिहार के पूर्णिया – 22.4 –   11.6
  • बिहार के मुजफ्फरपुर- 20.0 –   15.6
  • बिहार के भागलपुर- 23.5  –   10.0
  • बिहार के मोतिहारी –  19.0  –   14.5

सोनू मूल रूप से बिहार के समस्तीपुर जिला के रहने वाले है पिछले 4 साल से डिजिटल पत्रकारिता...