बिहार में हुनमान जी की सबसे ऊंची प्रतिमा छपरा शहर के प्रभुनाथ नगर में बनकर तैयार है। प्रतिमा की ऊंचाई 55 फीट है। बनने में करीब पांच साल लगे है। करीब एक करोड़ की लागत लगी है। यहां बता दें कि बिहार के सीतामढ़ी में 41 फीट ऊंची हनुमान जी की प्रतिमा है। यह प्रतिमा प्रभुनाथ नगर,टाड़ी जाने वाले मोड़ जो पहले कदम चौक से जाना जाता है वहां पर स्थित है। अब इस चौक का नया नाम महावीर चौक रखा गया है। निर्माण कराने वाले प्रभुनाथ नगर निवासी भूलन सिंह ने बताया कि अप्रैल में भी प्रतिमा का प्रतिष्ठापन हो जाना था लेकिन काम अभी कुछ बाकी है। इस माह के अंत तक उम्मीद है।

जाने क्या होगी खासियत :

  • प्रतिमा की ऊंचाई :- 55 फीट
  • समय :- 5 साल समय मूर्ति बनाने में
  • लागत :- 1 करोड़
  • मजदूर :- रोज 15 से 20

विजयवाड़ा| आंध्रप्रदेश के परीतला शहर में हनुमान जी की 135 फुट ऊंची प्रतिमा है। यह प्रतिमा खड़ी हुई मुद्रा में है। साल 2003 में बनी इस मूर्ति को देश में सबसे ऊंची व हनुमान जी की संसार में सबसे ऊंची मूर्ति बताया जाता है | अलग-अलग शहरों के प्रतिमा और ऊंचाई :-

Also read: Bihar Weather Today: बिहार वालों हो जाएँ सावधान ! आंधी – तूफान के साथ होगी मूसलाधार बारिश, IMD का येलो अलर्ट है जारी

Also read: Digha Koelwar Corridor: बिहारवासियों के लिए खुशखबरी ! अब सिर्फ एक घंटे में पटना से बक्सर का सफ़र होगा पूरा, टेंडर हो गया है जारी, जल्द होगा रोड का विस्तार
  • कर्नाटक| उत्तर कन्नड़ के मृदेश्वर शहर में भगवान शिव की 122 फुट ऊंची मूर्ति है।
  • हिमाचल प्रदेश| शिमला के जाखू हिल इलाके में हनुमान जी की खड़ी मुद्रा में 108 फुट ऊंची मूर्ति है।
  • उत्तराखंड| देहरादून की मिंडोरलिंग मोनेस्टी में गौतम बुद्ध की 107 फुट ऊंची मूर्ति है।
  • महाराष्ट्र| बुलधाना के नंदुरा शहर में हनुमान जी 105 फुट ऊंची मूर्ति है।
  • उत्तराखंड| हरिद्वार में हर की पौड़ी पर भगवान शिव की 100 फुट ऊंची मूर्ति है।

सोनू मूल रूप से बिहार के समस्तीपुर जिला के रहने वाले है पिछले 4 साल से डिजिटल पत्रकारिता...