aeb6d8f9 6e8b 42c5 9a6f 578c52bacb252 6

ऐसा कहा जाता है कीं अगर इंसान ठान ले तो वो दुनिया में कुछ भी कर गुजर सकता है | असंभव की भी एक न एक दिन शुरुआत करनी ही पड़ती है | और जब उसे स फलता मिलती है तो वही शख्स आने वाले पीढ़ी के लिए मार्ग दर्शन का कारण बनते हैं | थोड़ा सा भी आगे बढ़ने पर, या पैसे होने पर सबसे पहले लोग अपनी संस्कृति को ही भूल जाते हैं।

Also read: छोटे से गाँव से आने वाली प्रीटी सेना में बनी लेफ्टिनेंट अब करेगी देश सेवा, गाँव की पहली लड़की ने हाशिल की यह मुकाम बधाई!

लेकिन हमें एक बात को याद रखना चाहिए कि ज़मीन से जुड़े हुए लोग ही निरंतर सफलता की राह पर होते हैं। जहाँ आजकल लोग पश्चिमी सभ्यता को अपनाने की होड़ में लगे हुए हैं, वही आज हम आपको राजस्थान की एक ऐसी महिला IAS के बारे में बताने जा रहे हैं जो IAS बनने के बाद भी अपनी संस्कृति और परंपराओंं से जुड़ी रही। और आईएएस बनने के बाद भी नहीं छोड़ी अपनी संस्कृति

इस महिला IAS का नाम है “मोनिका यादव” (IAS Monika Yadav) जो राजस्थान के सीकर जिले के श्रीमाधोपुर तहसील के गाँव लिसाड़िया की रहने वाली हैं। आजकल सोशल मीडिया पर इनकी तस्वीर बहुत ज़्यादा वायरल हो रही है जिसमें मोनिका अपनी घरेलू वेशभूषा में माथे पर टिकली लगाए हुए और गोद में एक छोटी सी बच्ची को रखे हुए नजर आ रही है |

IAS अधिकारी मोनिका यादव जो 2014 बैच की IAS ऑफिसर हैं। इनकी तस्वीर देखने के बाद ऐसा प्रतीत होता है जैसे गाँव की कोई महिला हो, लेकिन सच्चाई तो यह है कि वह एक महिला IAS ऑफिसर की तस्वीर है। इन्होंने अपनी तस्वीर के ज़रिए लोगों को यह संदेश दिया है कि आप चाहे कितने भी बड़े पद पर क्यों ना चले जाए, आप अपनी संस्कृति और अपने परंपराओं को कभी ना छोड़े ना हीं उन्हें भूलें।

UPSC में 403वीं रैंक प्राप्त कर सफलता पाई :

मोनिका (IAS Monika Yadav) का जन्म गाँव में होने के कारण इनका पालन-पोषण भी पूरी तरह से ग्रामीण परिवेश में हुआ। इनके पिता का नाम हरफूल सिंह यादव है, जो एक सीनियर आईआरएस है। अपने पहले ही प्रयास में इस परीक्षा में 403वीं रैंक प्राप्त कर सफलता पाई।

फिलहाल मोनिका (IAS Monika Yadav) तिर्वा क्षेत्र की DSP के पद पर कार्यरत हैं। मोनिका आपने क्षेत्र के लोगों की शिकायतों को सुनने और उनके समस्याओं को समाधान करने के लिए जानी जाती हैं। मोनिका के इसी कार्य के लिए प्रदेश में प्रथम स्थान प्राप्त हुआ है। मोनिका की शादी भी एक IAS ऑफिसर सुशील यादव से हुई है जो वर्तमान समय में राज समंद में SDM के पद पर कार्यरत है। बेटी के साथ-साथ उन्होंने अपनी नौकरी की जिम्मेदारियों को भी बखूबी निभाया। मोनिका हमेशा अपनी संस्कृति और अपनी परंपराओं से जुड़ कर रही हैं। आईएस मोनिका की जो तस्वीर वायरल हो रही है 

सोनू मूल रूप से बिहार के समस्तीपुर जिला के रहने वाले है पिछले 4 साल से डिजिटल पत्रकारिता...