भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान व बिकेट कीपर बैट्समैन महेंद्र सिंह धोनी (Mahendra Singh Dhoni) सफलता और लोकप्रियता दोनों ही मशहुर हैं. आपको बता दे की माही ने मुंबई में एक घर खरीदा था, जिसकी तस्वीर उनकी पत्नी साक्षी सिंह धोनी ने शेयर की थी. हाल ही में धोनी ने पुणे के पिंपरी चिंचवड में भी नया घर खरीदा है. माही का नया घर रावेत के एस्टाडो प्रेसिडेंशियल सोसाइटी में है.
मुंबई में घर बनवा रहे धोनी
महेंद्र सिंह धोनी (Mahendra Singh Dhoni) मुंबई में भी घर बनवा रहे हैं. बता दें कि हिन्दुस्तान को दो-दो वर्ल्ड कप जिताने वाले कप्तान महेंद्र सिंह धोनी (Mahendra Singh Dhoni) का रांची में एक बेहतरीन फार्म हाउस है, धोनी अपने परिवार के साथ इन दिनों इसी फार्म हाउस में रह रहे हैं. महेंद्र सिंह धोनी (Mahendra Singh Dhoni) के इस फार्म हाउस का नाम ‘कैलाशपति’ है. धोनी का रांची वाला फार्म हाउस सात एकड़ में फैला है.
रांची में आलीशान फार्म हाउस
महेंद्र सिंह धोनी (Mahendra Singh Dhoni) के इस फार्म हाउस में स्वीमिंग पूल से लेकर इंडोर स्टेडियम और जिम जैसी तमाम सुविधाएं मौजूद हैं. जानकारी के लिए बता दें कि IPL 2021 स्थगित होने के बाद धोनी इन दिनों परिवार के साथ ज्यादा से ज्यादा समय बिता रहे हैं.