Posted inInspiration, Education

मात्र 22 साल की उम्र में IAS बनी ये लड़की, कुछ ऐसा है IIT से यूपीएससी तक का सफर….

यूपीएससी की परीक्षा को अपने आप में सबसे कठिन और कड़ा एग्जाम माना जाता है | ऐसा कहा जाता है कीं अगर इंसान ठान ले तो वो दुनिया में कुछ भी कर गुजर सकता है | सिविल सर्विस परीक्षा में शामिल होने वाले अधिकांश छात्रों की उम्र 26 से 28 वर्ष के बीच होती है। इस परीक्षा में शामिल होने के लिए न्यूनतम उम्र सीमा 21 साल है। यूपीएससी में कई ऐसे छात्र भी देखे गए जिन्होंने सिर्फ 22 साल की उम्र में परीक्षा को क्रैक कर दिखाया। ओडिशा की रहने वाली सिमी करण भी उन्हीं में से एक हैं, जिन्होंने 22 साल की उम्र में इस परीक्षा में सफलता हासिल की है। आइये जानते हैं सिमी की सक्सेस स्टोरी..