Posted inBihar

बिहारवासियो को मिला देश का सबसे बड़ा एक्स्ट्राडोस केबल वाला ब्रिज जिस पर होंगी 6 लेन सड़क, आपको यह होगा फायदा…

बिहार में गंगा नदी के गुजरने के वजह से हमारा पूरा बिहार दो हिस्सों में बटा हुआ है इसके वजह से बिहार में लगातार महासेतुओं का निर्माण किया जा रहा है। अब तक बिहार में गंगा नदी पर गिने चुने महासेतु देखे जाते थे। जिसमें मुख्य तौर पर गांधी सेतु और विक्रमशिला सेतु शामिल है। लेकिन बढ़ती जनसंख्या और जनता की सहूलियत को देखते हुए केंद्र सरकार और बिहार सरकार आने वाले 3 वर्षों के बीच गंगा पर 3 नई महासेतु का निर्माण करके उसको जनता के लिए सुचारू रूप से खोल देगा।