बॉलीवुड में मलाइका अरोड़ा को भला कौन नहीं जानता। मलाइका अरोड़ा एक भारतीय अभिनेत्री, डांसर, मॉडल वीजे और टेलिविजन प्रिजेंटर रह चुकी हैं। भारत की टॉप आइटम गर्ल्स में से एक मलाइका अरोड़ा का भी नाम आता है। मलाइका अरोड़ा ने छैंया छैंया और मुन्नी बदनाम हुई गाने में अपने डांस की वजह से अच्छी खासी लोकप्रियता हासिल की है। मुंबई के चेंबूर में जन्मी मलाइका अरोड़ा जब 11 साल की थीं तब उनके माता-पिता का तलाक हो गया था। जाॅयस पोलीकार्प मलयाली हैं और उनके पिता अनिल अरोरा पंजाबी थे।

अरबाज खान और मलाइका अरोड़ा तलाक के बाद भी एक दूसरे के बहुत अच्छे दोस्त हैं और यह समय समय पर मिलते भी रहते हैं। हाल ही में अरबाज खान को अपने ससुराल वालों के साथ स्पॉट किया गया। आपको बता दें कि अरबाज खान मुंबई के मशहूर ऑलिव रेस्टोरेंट में अपनी पूर्व पत्नी मलाइका अरोड़ा, बेटे अरहान खान, साली और मलाइका की बहन अमृता अरोड़ा और अपनी सास यानी मलाइका की मां जाॅयस पोलीकार्प के साथ फैमिली लंच पर गए थे।

जब अरबाज खान रेस्टोरेंट से बाहर निकले तो मलाइका अरोड़ा की मां ने अपने एक्स दमाद अरबाज खान के माथे को तुरंत चूम लिया। इस दौरान अमृता अरोड़ा उन्हें बड़े गौर से देखती रहीं। 

आपको बता दें कि इस दौरान मलाइका अरोड़ा ने ब्लैक स्कर्ट और वाइट पेंटेड टीशर्ट के साथ रेड बूट पहने थे। दूसरी तरफ अरबाज खान ने टी-शर्ट और ट्रैक पैंट पहना हुआ था। उन्होंने अपने बेटे अरहान के साथ फोटो भी खिंचवाई थी। अरबाज खान और मलाइका अरोड़ा का बेटा अरहान 18 साल का हो गया है।

बताते चलें कि तलाक के बाद अरबाज खान ने जॉर्जिया एंड्रियानी नाम की लड़की को अपनी गर्लफ्रेंड बना लिया। वहीँ मलाइका अरोड़ा का भी अर्जुन कपूर से लव अफेयर शुरू हो गया है। अब दोनों का रिश्ता किसी से छिपा नहीं है। दोनों को कई बार एक दूसरे के साथ डेट पर जाते हुए देखा जा चुका है।

सोनू मूल रूप से बिहार के समस्तीपुर जिला के रहने वाले है पिछले 4 साल से डिजिटल पत्रकारिता...