RTR4T

यह मामला उत्तराखंड के देहरादून में बाल कटाने गए पंडितजी की चोटी भी कट गई। इससे नाराज होकर उन्होंने नाई के खिलाफ पुलिस थाने में FIR दर्ज करा दी। पुलिस मामले की जांच कर रही है। देहरादून के नवादा इलाके में रहने वाले पंडित शिवानंद कोटनाला रविवार को भावेश सैलून में बाल कटाने गए थे। यहां उन्होंने अपने बालों में कलर भी करवाया और घर लौट आए। करीब 1 घंटे बाद जब वे नहाने के लिए गए तो उन्हें अपनी चोटी कटने का पता चला।

Also read: Mumbai-Howrah Duronto Express : दो दिनों तक रद्द रहेगी ये लम्बी दुरी की ट्रेनें जान लीजिये पूरी बात…

पंडित शिवानंद कोटनाला को जैसे ही अपनी चोटी कटने का पता चला। वे वापस भावेश सैलून पर पहुंचे। यहां सैलून संचालक और पंडितजी के बीच विवाद शुरू हो गया। विवाद बढ़ा तो संचालक ने शिवानंद से माफी मांगी, लेकिन उन्होंने उसे माफ करने से मना कर दिया। दोनों के बीच काफी देर तक बहस होती रही। इसके बाद शिवानंद नेहरू कॉलोनी थाना पहुंचे और सैलून संचालक के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई।

Also read: Vande Bharat Express : भागलपुर – हावड़ा के बीच चलाई जायेगी वन्दे भारत एक्सप्रेस, बचेंगे समय मिलेगी लग्जरी सुविधा, जानिये….

नेहरू कॉलोनी थाने में दर्ज शिकायत के मुताबिक पंडित शिवानंद कोटनाला बाल कटाकर घर पहुंचे। उन्होंने 1 घंटे तक सिर पर लगे कलर को सुखाया। इसके बाद नहाते समय जब उन्होंने सिर पर हाथ फेरा तो उन्हें चोटी गायब मिली। इसके बाद वे सीधे सैलून पहुंचे और बाद में शिकायत लेकर थाने पहुंच गए।

Also read: Gold-Silver Price Today: गिर गया सोना का भाव तो महंगा हुई चांदी जानिये क्या है गोल्ड-सिल्वर की 10 ग्राम की कीमत

इससे पहले 24 नवंबर 2020 को उत्तराखंड के नैनीताल में भी इस तरह का मामला सामने आया था। यहां 21 साल के बार्बर इफ्तेकार को 56 साल के विश्व हिंदू परिषद के नेता विषंबर दत्त पलादिया की चोटी काटने के मामले में जेल भेज दिया गया था। पुलिस ने आरोपी पर धार्मिक भावनाएं भड़काने का मामला दर्ज किया था।

Also read: Petrol Disel Price : इन जगहों पर लगातार कम रहे तेल की कीमत, इन शहरों में हो रही महंगा जाने आपके क्षेत्रो में कितनी है भाव…

सोनू मूल रूप से बिहार के समस्तीपुर जिला के रहने वाले है पिछले 4 साल से डिजिटल पत्रकारिता...