Site icon First Bharatiya

पंडित जी गए नाइ के पास बाल कटवाने गलती से कट गयी टीकी , थाने में दर्ज करवाई F.I.R जाने पूरा मामला…

RTR4T

यह मामला उत्तराखंड के देहरादून में बाल कटाने गए पंडितजी की चोटी भी कट गई। इससे नाराज होकर उन्होंने नाई के खिलाफ पुलिस थाने में FIR दर्ज करा दी। पुलिस मामले की जांच कर रही है। देहरादून के नवादा इलाके में रहने वाले पंडित शिवानंद कोटनाला रविवार को भावेश सैलून में बाल कटाने गए थे। यहां उन्होंने अपने बालों में कलर भी करवाया और घर लौट आए। करीब 1 घंटे बाद जब वे नहाने के लिए गए तो उन्हें अपनी चोटी कटने का पता चला।

Also read: भागलपुर, सहरसा, मुजफ्फरपुर एवं गया होते हुए राजधानी दिल्ली तक जायेगी यह ट्रेन, जान लीजिये क्या होगी टाइम टेबल…

पंडित शिवानंद कोटनाला को जैसे ही अपनी चोटी कटने का पता चला। वे वापस भावेश सैलून पर पहुंचे। यहां सैलून संचालक और पंडितजी के बीच विवाद शुरू हो गया। विवाद बढ़ा तो संचालक ने शिवानंद से माफी मांगी, लेकिन उन्होंने उसे माफ करने से मना कर दिया। दोनों के बीच काफी देर तक बहस होती रही। इसके बाद शिवानंद नेहरू कॉलोनी थाना पहुंचे और सैलून संचालक के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई।

Also read: Saharsa To New Delhi : सहरसा से नई दिल्ली के लिए चलेगी विशेष ट्रेन, जान लीजिये क्या होने वाली है समय सारणी

नेहरू कॉलोनी थाने में दर्ज शिकायत के मुताबिक पंडित शिवानंद कोटनाला बाल कटाकर घर पहुंचे। उन्होंने 1 घंटे तक सिर पर लगे कलर को सुखाया। इसके बाद नहाते समय जब उन्होंने सिर पर हाथ फेरा तो उन्हें चोटी गायब मिली। इसके बाद वे सीधे सैलून पहुंचे और बाद में शिकायत लेकर थाने पहुंच गए।

Also read: अगर आपके भी पंखे नहीं दे रही है हवा कर दीजिए एक छोटा सा काम, देने लगेगी AC जैसी फर्राटेदार हवा, जानिये….

इससे पहले 24 नवंबर 2020 को उत्तराखंड के नैनीताल में भी इस तरह का मामला सामने आया था। यहां 21 साल के बार्बर इफ्तेकार को 56 साल के विश्व हिंदू परिषद के नेता विषंबर दत्त पलादिया की चोटी काटने के मामले में जेल भेज दिया गया था। पुलिस ने आरोपी पर धार्मिक भावनाएं भड़काने का मामला दर्ज किया था।

Also read: खुशखबरी अब मुजफ्फरपुर से कोलकाता के बीच चलने जा रही दो अमृत भारत ट्रेन, इन स्टेशनों पर रुकते हुए जायेगी, जानिए…

Exit mobile version