io

रिलायंस इंडस्ट्रीज के मालिक मुकेश अंबानी (Mukesh Ambani) भारत के सबसे अमीर शख्स हैं। 10 दिसंबर, 2020 को वे दादा बने थे। उनके बेटे आकाश अंबानी की पत्नी श्लोका (Shloka Mehta) ने एक बेबी बॉय को जन्म दिया था। अंबानी परिवार ने अपने खानदान के राजकुमार का नाम पृथ्वी (Prithvi Ambani) रखा है। पृथ्वी के जन्म के समय उनकी अपने दादा मुकेश अंबानी के साथ एक तस्वीर बड़ी वायरल हुई थी।

इस तस्वीर में मुकेश अंबानी ने अपने घर के चिराग को गोद में उठा रखा था। इसके बाद से लोगों को पृथ्वी की दूसरी तस्वीर देखने को नहीं मिली थी। लेकिन अब हाल ही में पृथ्वी अंबानी (Prithvi Ambani) की एक नई तस्वीर सामने आई है। इस तस्वीर में अंबानी खानदान के लाडले साहब अपनी मौसेरी बहन के साथ फर्श पर बैठकर खेलते हुए नजर आ रहे हैं। हालांकि इस तस्वीर में पृथ्वी का चेहरा नजर नहीं आ रहा है।

यह तस्वीर पृथ्वी की मम्मी श्लोका मेहता की बहन दीया ने अपनी इंस्टा स्टोरी पर साझा की है। इस तस्वीर में भाई बहन की क्यूट जोड़ी दिख रही है। दिया ने अपनी बेटी और भांजे पृथ्वी की तस्वीर साझा करते हुए कैप्शन में लिखा- बेबी P (पृथ्वी) एंड बेबी M पहले से ही अच्छे दोस्त हैं।

अंबानी खानदान की बहू श्लोका मेहता पिछले महीने ही 31 साल की हुई हैं। इस दौरान उनकी चाची सास टीना अंबानी ने अपनी बहू की कुछ तस्वीरें साझा कर उन्हें जन्मदिन की बधाई दी थी। इसके साथ ही उन्होंने श्लोका की तारीफ करते हुए उन्हें एक सुंदर लड़की, एक वंडरफुल महिला, पत्नी और मां बताया था।

श्लोका मेहता अपने पिता रसेल मेहता की कंपनी में डायरेक्टर के पद पर भी हैं, वह पिता का बिजनेस में हाथ बटाती हैं। श्लोका अपने परिवार में सबसे छोटी हैं। वे कनेक्ट फॉर नाम की एक कंपनी की फाउंडर भी हैं। इसके माध्यम से वे एनजीओ की मदद करती हैं।

सोनू मूल रूप से बिहार के समस्तीपुर जिला के रहने वाले है पिछले 4 साल से डिजिटल पत्रकारिता...