सब्जियों से कीड़े निकलना कोई नई बात नहीं है। मानसून में ज्यादातर सब्जियों में सफेद और हरे रंग के कीड़े नजर आते हैं। कई बार यह बार-बार साफ करने के बावजूद भी रह जाते हैं। पत्तों में छिपे ये कीड़े नजर नहीं आते। विशेषज्ञों की मानें तो सब्जियों में पड़े कीड़ों का सेवन करने से गंभीर बीमारी हो सकती है। इसलिए जब भी हम सब्जियों को धोते हैं तब यह चेक करना बहुत जरूरी है कि उसमें एक भी कीड़ा रह तो नहीं गया है।

कुछ लोग कीड़ों को साफ करने के लिए सब्जियों को बारीक काट देते हैं, लेकिन यह तरीका सही नहीं है। आज हम आपको बताएंगे कुछ सिंपल तरीके जिसकी मदद से सब्जियों से कीड़े आसानी से निकाले जा सकते हैं। फूल गोभी, ब्रोकली, और पालक आदि कई सब्जियां होती हैं जिसमें कीड़े नजर आते हैं। ऐसे में इन तरीकों की मदद से उन सब्जियों को साफ किया जा सकता है।

ब्रोकली सेहत के लिए बेहद फायदेमंद होती है, लेकिन उसे खाने से पहले सही तरीके से साफ करना बहुत जरूरी है। ब्रोकली में मौजूद कीड़ों को साफ करने के लिए सबसे पहले उसके पीछे वाले हिस्से को काट लें और सभी फूल को अलग कर दें। अब एक बड़े बर्तन में पानी गुनगुना करें और उसमें 2 चम्मच नमक मिक्स करें। अब इस पानी में ब्रोकली (ब्रोकली के डंठल की रेसिपीज) को डिप कर दें और उसे आधे घंटे के लिए छोड़ दें। आधे घंटे बाद इसे एक बार फिर नॉर्मल पानी से साफ करें, फिर इसका सेवन करें।

अक्सर पत्ता गोभी में छिपे कीड़े नजर नहीं आते, जिसकी वजह से लोग इसे मानसून में खाने से बचते हैं। हालांकि, पत्ता गोभी से कीड़े निकालने में समय लगता है, लेकिन आसानी से यह साफ हो जाती है। इसके लिए आप पत्तागोभी के ऊपर की दो लेयर फेंक दें। उसके बाद सभी लेयर्स को अलग-अलग कर लें और एक बर्तन में पानी गुनगुना करें और उसमें 1 चम्मच हल्दी मिक्स कर दें। अब सभी पत्तों को गुनगुने पानी में डिप कर करीबन 10 मिनट के लिए छोड़ दें। 10 मिनट बाद इसे गुनगुने पानी से निकालकर साफ पानी में धो लें। 

सोनू मूल रूप से बिहार के समस्तीपुर जिला के रहने वाले है पिछले 4 साल से डिजिटल पत्रकारिता...