90

 कंकरखेड़ा थाने में उस समय सभी पुलिसकर्मी अचंभित हो गए, जब इंस्पेक्टर तपेश्वर सागर ने सेवानिवृत्त होमगार्ड जवान के पैर छुए और भावभीनी विदाई दी। सरधना के खेड़ा निवासी रिछपाल सिंह होमगार्ड विभाग में वर्ष 1981 में भर्ती हुए थे। तभी से वह मेरठ के विभिन्न थानों में तैनात रहे। काफी समय से रिछपाल कंकरखेड़ा थाने में तैनात थे। शनिवार को होमगार्ड रिछपाल सिंह सेवानिवृत्त हो गए। इंस्पेक्टर ने विदाई कार्यक्रम किया,

Also read: माँ दुसरे के खेतों में घास छिलती थी पिता थे मजदुर बेटा बना DSP ख़ुशी के से रोने लगी माँ यकीन नही हुआ, जानिये….

जिसमें होमगार्ड को उपहार देकर और फूलमाला पहनाकर विदाई दी। इस दौरान होमगार्ड जवान के स्वजन भी मौजूद थे। अन्य पुलिसकर्मियों ने भी होमगार्ड के पैर छूकर सम्मान दिया। होमगार्ड रिछपाल सिंह ने बताया कि मेरठ में पहली बार किसी होमगार्ड का विदाई समारोह हुआ है। कहा कि इतना सम्मान पाकर वह धन्य हो गए।

Also read: IAS Success Story : गरीबी के चलते माँ बनाती थी स्कूल में खाना, पढाई करके बेटा बना अधिकारी, घर के साथ-साथ पूरा समाज में ख़ुशी

शनिवार को नगर निगम के सफाई एवं खाद्य निरीक्षक जयद्रथ सिंह सेवानिवृत्त हो गए। मयूर होटल में आयोजित समारोह में साथी सफाई एवं खाद्य निरीक्षक व नगर निगम के कर्मचारियों ने उन्हें भावभीनी विदाई दी। वह करीब ढाई साल पहले गाजियाबाद नगर निगम से मेरठ नगर निगम आए थे। सफाई एवं खाद्य निरीक्षक के तौर पर जयद्रथ सिंह के पास दिल्ली रोड की तरफ के लगभग नौ वार्ड थे। अब नगर निगम में सफाई एवं खाद्य निरीक्षक के 10 पदों के सापेक्ष केवल आठ पदों पर ही सफाई एवं खाद्य निरीक्षक तैनात हैं।

Also read: महज 22 साल की छोटी उम्र में स्वाति ने अपने मेहनत के दम पर पास की यूपीएससी जैसे देश की बड़ी सिविल सर्विस की परीक्षा

कलेक्टर कर्मचारी संघ ने शनिवार को सेवानिवृति पर प्रशासनिक अधिकारी कुशलपाल सिंह और जिलाधिकारी के अर्दली इस्लाम (चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी) को विदाई दी। समारोह में एडीएम प्रशासन मदन सिंह गब्र्याल और एडीएम वित्त सुभाषचंद्र प्रजापति ने दोनों को फूल माला पहनाकर, शाल ओढ़ाकर तथा स्मृति चिन्ह प्रदान करके विदाई दी। जनपद अध्यक्ष मुकेश कुमार, मंत्री दीपक कौशिक, प्रशासनिक अधिकारी राजीव कपिल, प्रदेश पदाधिकारी अनिल मौर्य, सत्यनारायण शर्मा आदि ने दोनों कर्मियों के व्यवहार की सराहना की।

Also read: छात्रा गई थी अपनी कोचिंग देखने लेकिन स्टेशन पर मिल गई बड़ी खुशखबरी, माँ ने वहीँ पर मिठाई खिलाकर मुंह किया मीठा!

Tagged:

सोनू मूल रूप से बिहार के समस्तीपुर जिला के रहने वाले है पिछले 4 साल से डिजिटल पत्रकारिता...