1

रवि शास्त्री भारतीय क्रिकेट में वह नाम है जिसने भारत के लिए खेलते हुए न केवल ट्राफियां जितायी है बल्कि अपनी कोचिंग में भी टीम को बुलंदियों तक पहुँचाया है। रवि शास्त्री ब्रॉडकास्ट इंडस्ट्री में भी काफी अच्छा काम कर चुके है। उनकी कमेंट्री का अंदाज सबसे जुदा है। क्रिकेट की दुनिया में रवि शास्त्री का नाम बहुत बड़ा है। क्या आप रवि शास्त्री के लव अफेयर के बारें में जानते हैं। अगर नहीं तो आज हम आपको इस बारें में बताएँगे। आइये इस बारें में विस्तार से जानते हैं।

दरअसल बात सन्न 1980 की है, जब एक्ट्रेस अमृता सिंह और रवि शास्त्री के अफेयर की ख़बरें मीडिया में खूब उड़ी थी।  उस दौर में रवि शाश्त्री इंडियन क्रिकेट टीम के चमकते सितारे थे। अपनी इसी इमेज के चलते  भारतीय क्रिकेट टीम के वे पोस्टर बॉय थे। उनकी इसी पर्सनालिटी पर बॉलीवुड एक्ट्रेस अमृता राव फ़िदा हो गयी थी।

दोनों के अफेयर के खूब चर्चे उड़े थे। ऐसी भी ख़बरें थी कि अमृता रवि शास्त्री को चीयर करने स्टेडियम में पहुँच जाय करती थी। दोनों की नजदीकियां तब उजागर हुई जब एक मैगजीन के कवर पेज पर दोनों साथ नज़र आये। इस वजह से दोनों के अफेयर के ख़बरें आम हो गयी।

धीरे-धीरे फिर दोनों साथ दिखने लगे।  इसके बाद पूरी दुनिया को पता चल गया कि दोनों एक दूसरे से प्यार करते हैं। यहाँ तक दोनों की सगाई की खबरें भी सामने आने लगी। दोनों ने कुछ समय डेट करने के बाद 1986 में सगाई कर ली थी। 

ख़बरों के अनुसार कहा जाता है कि अपने एक इंटरव्यू में रवि शास्त्री ने खुलासा किया था कि वह किसी एक्ट्रेस से शादी नहीं करना चाहते हैं। वह चाहते हैं कि जो भी उनकी पत्नी बने उसकी प्राथमिकता करियर उन्ही बल्कि उनका परिवार होना चाहिए।

वहीँ अमृता सिंह ने भी रवि शास्त्री के इस कमेन्ट पर कहा था कि वह अभी अपने करियर पर फोकस करना चाहती है इसलिए वह इस रिलेशनसिप को आगे नहीं बढ़ा सकती हैं। 

अमृता सिंह ने रवि शास्त्री से शादी करने के बजाय अपने करियर को प्राथमिकता दी। इसलिए दोनों की शादी नहीं हो सकी। फिर इसके बाद रवि शास्त्री ने 1990 में रितु से शादी कर ली।  इसके बाद अमृता सिंह भी इस रिश्ते से मूब ऑन होते हुए एक्टर 1991 में एक्टर सैफ अली खान के साथ शादी रचा ली थी।

अमृता और सैफ के एक बेटा और एक बेटी है। हालांकि दोनों अब तलाक ले चुके हैं। अमृता और सैफ की बेटी सारा अली खान बॉलीवुड में कदम रख चुकी है। वहीँ रवि शास्त्री भी अब भारतीय टीम के मुख्य कोच है। उनकी कोचिंग में भारतीय टीम ने कई कीर्तिमान स्थापित किये। जिसमे ऑस्ट्रेलिया में टेस्ट सीरीज जीतने के अलावा लगातार चार साल टेस्ट में नम्बर 1 टीम बने रहने का रिकार्ड

सोनू मूल रूप से बिहार के समस्तीपुर जिला के रहने वाले है पिछले 4 साल से डिजिटल पत्रकारिता...