Site icon First Bharatiya

पांच साल के लिए बिहार से बाहर जाएंगे सुपर काप मनु महाराज,बिहार में सिंघम जैसी छवि

wwq

बिहार में सुपर काप के तौर पर मशहूर आइपीएस मनु महाराज अब बिहार से बाहर अपनी सेवा देंगे। सारण क्षेत्र के डीआइजी (Saran DIG) व 2005 बैच के आइपीएस अधिकारी मनु महाराज केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर जा रहे हैं। वे भारतीय-तिब्बत सीमा पुलिस (आइटीबीपी) में पुलिस उप-निरीक्षक के पद पर सेवा देंगे। गृह विभाग ने विरमित करते हुए उनकी सेवा केंद्रीय गृह मंत्रालय को सौंपने की अधिसूचना जारी कर दी है। वह पदग्रहण करने से पांच वर्षों की अवधि तक केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर रहेंगे।

Also read: Bihar Weather Update : अच्छी खबर बिहार के इन १२ जिलों में होने वाली है तगड़ी बारिश गिरेंगे ओला पत्थर, जाने अपने क्षेत्रों का हाल?

पटना का एसएसपी भी रहे चुके हैं मनु

Also read: बिहार में बनकर तैयार हुआ एक और फ्लाइट रेस्टोरेंट लोगों को मिलेंगे फ्लाइट वाला फील, जाने कहाँ हुआ है चालू

सारण का डीआइजी बनने से पहले मनु महाराज मुंगेर का डीआइजी और पटना का एसएसपी भी रहे। वे कई जिलों में बतौर एसपी भी अपनी सेवा दे चुके हैं। उनके केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर जाने की चर्चा काफी दिनों से चल रही थी। अब इस पर आधिकारिक तौर से मुहर लग गई है। निगरानी अन्‍वेषण ब्‍यूरो में तैनात रविंद्र कुमार को सारण का नया डीआइजी बनाया गया है।

Also read: Bullet Train Update : बुलेट ट्रेन पर आया रेल मंत्री का बड़ा बयान बताया क्यूँ प्रोजेक्ट में हो रही है देरी, जानिये…

मनु महाराज मूलत: हिमाचल प्रदेश के रहने वाले हैं। उन्‍होंने आइआइटी रूड़की से बीटेक में स्‍नातक किया है। बाद में उन्‍होंने जवाहर लाल नेहरू विवि से पर्यावरण विषय पर मास्‍टर्स की डिग्री भी हासिल की। उन्‍होंने 2006 में भारतीय पुलिस सेवा में अपने करियर की शुरुआत की।

Also read: हमसफर क्लोन,राजधानी, शताब्दी एक्सप्रेस और वन्दे भारत एक्सप्रेस को लेकर आया बड़ा अपडेट, इन लोगों के लिए रिजर्व रहेगी ट्रेन में सीट

बिहार में सिंघम जैसी छवि

बिहार के युवाओं में मनु महाराज की छवि कुछ-कुछ सिंघम जैसी है। वे अपनी मूंछों की खास स्‍टाइल के लिए जाने जाते हैं। पटना और दूसरे जिलों में तैनात रहते उन्‍होंने कई बड़े केस सुलझाए हैं। युवाओं में उनका क्रेज इतना है कि एक शख्‍स ने इस आइपीएस की फेक इंटरनेट मीडिया प्रोफाइल बनाकर लड़कियों से दोस्‍ती गांठनी और उन्‍हें ठगना शुरू कर दिया। इनकी गिनती काबिल अफसरों में होती है।

साभार :- dainik jagran

Exit mobile version