Site icon First Bharatiya

Video: रिक्शा चलाने के बाद अब रोटी बनाते दिखे सोनू सूद, अपने ढाबा पर दे रहे हैं फ्री में दाल-रोटी

1627401387152

बॉलीवुड अभिनेता सोनू सूद सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय रहते हैं। वह अपने फैंस से जुड़े रहने के लिए खास तस्वीरें और वीडियो भी साझा करते रहते हैं। इतना ही नहीं सोनू सूद फैंस के सवालों के जवाब भी देते रहते हैं। इन दिनों वह अपने नए वीडियो की वजह से सुर्खियों में हैं। जिसमें वह तंदूर से रोटी बनाते दिखाई दे रहे हैं। उनके फैंस वीडियो खूब पसंद कर रहे हैं।

Also read: बिहार की बेटी की टॉप बनना चाहती है IAS भोजपुरी सुपरस्टार खेसारी लाल यादव ने गिफ्ट किया लैपटॉप!

सोनू सूद ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम पर फैंस के लिए अपना एक नया वीडियो साझा किया है। इस वीडियो में वह रोटी बनाते हुए नजर आ रहे हैं। वीडियो में सोनू सूद अपने चाहने वालों से कहते हैं.

Also read: Railway News : सप्तक्रांति एक्सप्रेस, वैशाली सुपरफास्ट समेत बाघ एक्सप्रेस के समय सारणी में बड़ा बदलाव, नए समय पर चलेगी यह ट्रेनें….

‘बॉस रोटी तैयार हैं, मशहूर है सोनू सूद का ढाबा, पिछली बार पंजाब में लगा था तब तंदूर छोटा था इसलिए रोटी सस्ती थी, लेकिन इस बार रोटियां महंगी हैं। बॉस, सीख रहे हैं, एक बार सोनू सूद की बनी रोटी खा लीं तो कहीं और नहीं जाओगे, यह पक्का है। हम बहुत तेज रोटी बनाते हैं, इसलिए जल्दी और पंजाब के मोगे की रोटियां खाओ।’

Also read: बिहार के लोगों को मिलने वाली है भीषण गर्मी से छुटकारा इन जिला में होगी बारिश, जाने मौसम विभाग का ताजा अपडेट…

इस वीडियो को साझा करते हुए सोनू सूद ने खास कैप्शन भी लिखा है। उन्होंने कैप्शन में लिखा, ‘रोटी दाल फ्री में, सोनू सूद द ढाबा।’ सोशल मीडिया पर सोनू सूद का यह वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। अभिनेता के फैंस वीडियो को खूब पसंद कर रहे हैं। साथ ही कमेंट कर अपनी प्रतिक्रिया भी दे रहे हैं। रोटी बनाने से पहले सोनू सूद एक दूधवाले का रिक्शा चलाते नजर आए थे।

Also read: सोच रहे है बिहार से दिल्ली जाने को तो पकड़िये यह ट्रेन मिलेगी कन्फर्म सीट दिल्ली के साथ-साथ यहाँ भी आसानी से जा सकते है, जान लीजिये रूट…

Exit mobile version