Site icon First Bharatiya

MS धोनी के कदमों में बैठ गए रणवीर सिंह, पैर छूकर बोले- बड़े भाई के चरणों में..

1627396043876 01

महेंद्र सिंह धोनी’ ये सिर्फ नाम ही नहीं है बल्कि एक ब्रांड भी है। भारत में शायद ही कोई ऐसा होगा जो एमएस धोनी को नहीं जानता है। धोनी को लोग क्रिकेट की दुनिया का भगवान भी कहते हैं। उनके फैंस की संख्या करोड़ों में हैं। लोग धोनी को बहुत पसंद करते हैं, उन्हें इज्जत और मान सम्मान देते हैं। सिर्फ आम जनता ही नहीं बल्कि बड़े बड़े सेलिब्रिटीज भी धोनी के फैन हैं। अब बॉलीवुड एक्टर और दीपिका पादुकोण के पति रणवीर सिंह को ही ले लीजिए।

Also read: Vande Bharat Train : बिहार के इन 11 बड़े स्टेशन पर दौड़ेगी वंदे भारत ट्रेन, देख लीजिये लिस्ट आपके स्टेशन का नाम है की नहीं?

रणवीर बॉलीवुड में अपने शानदार अभिनय और अजीबोगरीब फेशन सेंस को लेकर जाने जाते हैं। वैसे एक्टिंग के अलावा रणवीर की दिलचस्पी स्पोर्ट्स में भी है। उन्हें फुटबॉल खेलने का बड़ा शौक है। धोनी को भी क्रिकेट के अलावा फुटबॉल खेलने बड़ा अच्छा लगता है। ऐसे में हाल ही में रणवीर सिंह और एमएस धोनी साथ में फुटबॉल खेलते दिखाई दिए। इस दौरान रणवीर ने धोनी के लिए कुछ ऐसा किया जिसने सभी फैंस का दिल जीत लिया।

Also read: दरभंगा , समस्तीपुर , जयनगर , दानापुर , आरा, डीडीयू से होते हुए उज्जैन, बांद्र टर्मिनल, नई दिल्ली के लिए स्पेशल ट्रेन का परिचालन

दरअसल रणवीर ने अपनी इंस्टा स्टोरी पर धोनी के साथ वाली एक तस्वीर साझा की है। इस तस्वीर में रणवीर धोनी के पैर पकड़कर जमीन पर बैठे हैं। वहीं धोनी बेंच पर बैठे हैं। इस दौरान रणवीर बड़ी सिद्दत के साथ धोनी की आंखों में देखते हैं। इस दौरान उनका एक हाथ धोनी के पैरों में तो दूसरा अपने दिल पर होता है। 

Also read: Bihar Weather: बिहार में होने वाली है भारी बारिश, आँधी तूफ़ान के साथ बरसेंगे पत्थर जाने कुआ है मौसम विभाग का अलर्ट!

इस फोटो को साझा करते हुए रणवीर कैप्शन में लिखते हैं ‘बड़े भाई के चरणों में हमेशा… मेरी जान।’ धोनी और रणवीर की एक और तस्वीर भी सोशल मीडिया पर बड़ी वायरल हो रही है। इसमें रणवीर और धोनी कैमरे की तरफ देखकर मुस्कुरा रहे हैं। फैंस को धोनी और रणवीर की जोड़ी बड़ी पसंद आ रही है। लोग इन तस्वीरों पर बहुत कमेंट्स कर रहे हैं। 

Also read: Bullet Train Update : बुलेट ट्रेन पर आया रेल मंत्री का बड़ा बयान बताया क्यूँ प्रोजेक्ट में हो रही है देरी, जानिये…

इस फुटबॉल मैच से जुड़ा एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में धोनी और रणवीर के अलावा सैफ अली खान और अमृता सिंह का बेटा इब्राहीम अली खान भी दिख रहा है। हालांकि उसने दूसरे रंग की टीशर्ट पहन रखी है, मतलब वह दूसरी टीम में है। वीडियो में रणवीर और धोनी अपनी टीम के लोगों से घिरे हुए हैं और जीत के बाद एक दूसरे से गले भी मिल रहे हैं। 

रणवीर और धोनी की जोड़ी देख कुछ लोगों ने तो ये तक कह दिया कि दोनों को साथ में एक फिल्म करनी चाहिए। वर्क फ्रंट की बात करें तो रणवीर सिंह जल्द ही ‘रॉकी और रानी की प्रेम कहानी’ फिल्म में दिखाई देंगे। इसमें उनके अपोजिट आलिया भट्ट होगी। वहीं फिल्म में सालों के बाद दर्शकों को धर्मेंद्र और जया प्रदा की जोड़ी भी एकसाथ देखने को मिलेगी।

Exit mobile version